
इस सोलर स्टॉक को मिला 3 बड़ा काम, शेयरों ने भी बदला रंग, 1.68% बढ़ा भाव
Waaree Energies Ltd Share Price: वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयर आज मंगलवार को फोकस में है। कंपनी को दो बड़े वर्क ऑर्डर 19 जनवरी 2026 को मिले हैं। पहला ऑर्डर कंपनी को उत्तर प्रदेश में मिला है।
Waaree Energies Ltd Share Price: वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयर आज मंगलवार को फोकस में है। कंपनी को दो बड़े वर्क ऑर्डर 19 जनवरी 2026 को मिले हैं। पहला ऑर्डर कंपनी को उत्तर प्रदेश में मिला है। वहीं, एक काम कंपनी को अमेरिका में भी मिला है। आइए डीटेल्स में जानते हैं इन वर्क ऑर्डर के विषय में ...
उत्तर प्रदेश में क्या मिला है काम?
कंपनी ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि उन्हें 10MWac/14MWp का ग्राउंड माउंट सोलर पीवी प्लांट का काम मिला है। इस वर्क ऑर्डर की कीमत 37.96 करोड़ रुपये का है। इस वर्क ऑर्डर को 2026-27 वित्त वर्ष में पूरा करना है।
एक अन्य ऑर्डर में कंपनी को 210 MW DCR और 2000 MW का सोलर मॉड्यूल्स का काम मिला है। कंपनी यह ऑर्डर देश के अंदर ही मिला है। इस वर्क ऑर्डर को 2030 तक पूरा करना है।
अमेरिका से भी मिला है काम
वारी सोलर अमेरिकास जोकि सब्सिडियरी कंपनी है उन्हें 210 MW DCR और 2000 मेगावाट के सोलर मॉड्यूल का काम मिला है।
शेयरों में तेजी
वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को कंपनी के शेयर 2595.55 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 2603.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
2026 साल अबतक अच्छा नहीं रहा
इस साल वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। पिछले तीन महीने में वारी एनर्जी लिमिटेड के शेयरों का भाव 26 प्रतिशत गिरा है। एक साल में यह स्टॉक 2.68 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 3864.40 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1808.65 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 73 हजार करोड़ रुपये का है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




