Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़vodafone idea will receive relief worth rs 5836 crore leading to a 9 pc surge in its share price
वोडाफोन आइडिया को मिलेगी 5,836 करोड़ रुपये की राहत, शेयर में 9% की उछाल

वोडाफोन आइडिया को मिलेगी 5,836 करोड़ रुपये की राहत, शेयर में 9% की उछाल

संक्षेप:

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयर सुबह 11:20 रुपये पर खुले और 9 पर्सेंट से अधिक उछलकर 11.79 रुपये पर पहुंच गए। सवा 11 बजे के करीब पौने नौ प्रतिशत ऊपर 11.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक महीने में यह 17 पर्सेंट से ऊपर चढ़ा है। 6 महीने में 56 पर्सेंट से अधिक की छलांग लगाया है।

Jan 01, 2026 11:22 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vodafone Idea Share Price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 1 जनवरी को कारोबार की शुरुआत में 9 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह उछाल इस खबर के बाद आया कि कंपनी को वोडाफोन ग्रुप से लगभग 5,836 करोड़ रुपये मिलने वाले हैं। यह राशि दोनों कंपनियों के बीच एक दायित्व दावा समझौते के पुनर्निपटान का हिस्सा है, जिसकी जानकारी नियामक फाइलिंग में दी गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वोडाफोन आइडिया के शेयर सुबह 11:20 रुपये पर खुले और 9 पर्सेंट से अधिक उछलकर 11.79 रुपये पर पहुंच गए। सवा 11 बजे के करीब पौने नौ प्रतिशत ऊपर 11.70 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। पिछले एक महीने में यह 17 पर्सेंट से ऊपर चढ़ा है। वहीं, छह महीने में 56 पर्सेंट से अधिक की छलांग लगाया है।

संशोधित समझौते की शर्तें

संशोधित समझौते के तहत, वोडाफोन ग्रुप के प्रमोटर अगले 12 महीनों में वोडाफोन आइडिया को 2,307 करोड़ रुपये जारी करेंगे। साथ ही, वोडाफोन ग्रुप ने वीआई के लाभ के लिए वीआई में अपने 328 करोड़ शेयर अलग रखे हैं।

वोडाफोन ग्रुप और वोडाफोन आइडियाके बीच यह 'आकस्मिक दायित्व समायोजन तंत्र' (CLAM) 2017 में वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्युलर के विलय समझौते के समय लागू हुआ था। यह तंत्र दोनों विलय होने वाली कंपनियों से जुड़े कानूनी, नियामक, कर और अन्य मामलों में विलय-पूर्व आकस्मिक दायित्वों को कवर करता है।

CLAM के तहत, मर्जर के समय वोडाफोन का अधिकतम एक्सपोजर 8,369 करोड़ रुपये तय किया गया था और पहले से किए गए पेमेंट को ध्यान में रखते हुए, कम किया गया एक्सपोजर 6,394 करोड़ रुपये तय किया गया था और एक्सटेंशन के बाद इस समझौते की डेडलाइन 31 दिसंबर, 2025 थी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,