Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone Idea stock surges 99 percent from august low price jump huge cross 12 rupees
रॉकेट बना यह सुस्त शेयर, 99% चढ़ गया भाव, ₹12 पर आया दाम

रॉकेट बना यह सुस्त शेयर, 99% चढ़ गया भाव, ₹12 पर आया दाम

संक्षेप:

दोपहर 12:25 बजे यह शेयर ₹12.10 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सेंसेक्स हल्की गिरावट में था। NSE और BSE पर मिलाकर करीब 70 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाती है।

Dec 23, 2025 03:01 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vodafone Idea (Vi) Share: वोडाफोन आइडिया के शेयर मंगलवार को जबरदस्त चर्चा में रहे। बीएसई पर इंट्रा-डे ट्रेड में शेयर 3% चढ़कर ₹12.20 तक पहुंच गया, जो पिछले 15 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर है। दिसंबर 2025 में अब तक यह स्टॉक करीब 22% की तेजी दिखा चुका है। भारी वॉल्यूम के साथ आई इस तेजी के पीछे AGR बकाया को लेकर सरकार से राहत मिलने की उम्मीद सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। दोपहर 12:25 बजे यह शेयर ₹12.10 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि सेंसेक्स हल्की गिरावट में था। NSE और BSE पर मिलाकर करीब 70 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हुई, जो निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी दिखाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

Vi का शेयर अब 18 सितंबर 2024 के बाद अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है। खास बात यह है कि अगस्त 2025 में बने 52-वीक लो ₹6.12 से यह स्टॉक करीब 99% उछल चुका है, यानी लगभग दोगुना हो गया है। बाजार में यह तेजी ऐसे समय आई है, जब कंपनी की वित्तीय स्थिति और भविष्य को लेकर लंबे समय से चिंता बनी हुई थी। निवेशकों को अब उम्मीद दिख रही है कि AGR मामले में राहत मिलने से कंपनी को बड़ा सहारा मिल सकता है और उसका कैश फ्लो बेहतर हो सकता है।

दरअसल, Vi ने 11 नवंबर 2025 को Q2 नतीजों की कॉन्फ्रेंस कॉल में बताया था कि सुप्रीम कोर्ट ने 27 अक्टूबर और 3 नवंबर 2025 के अपने फैसलों में सरकार को अतिरिक्त AGR मांग और 2016-17 तक के सभी AGR बकायों (ब्याज और पेनल्टी सहित) पर दोबारा विचार करने की अनुमति दी है। कंपनी ने कहा कि इस मुद्दे पर DoT के साथ बातचीत जारी है। इसके अलावा, 18 दिसंबर को Vi ने जानकारी दी कि उसकी सब्सिडियरी VITIL ने ₹3,300 करोड़ डिबेंचर जारी कर जुटाए हैं, जिससे Vi को अपने भुगतान चुकाने और कैपेक्स बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस फंडरेज में NBFCs, विदेशी निवेशकों और AIFs की मजबूत भागीदारी रही।

ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज हाउस भी Vi को लेकर सतर्क लेकिन उम्मीद भरा रुख दिखा रहे हैं। JM Financial ने स्टॉक पर ‘ADD’ रेटिंग बनाए रखी है और AGR बकाया में ज्यादा छूट की संभावना को पॉजिटिव माना है, हालांकि शेयर फिलहाल उनके टारगेट ₹11.50 से ऊपर ट्रेड कर रहा है। वहीं CLSA का कहना है कि सरकार ब्याज और पेनल्टी पर आंशिक राहत और AGR पेमेंट पर मोराटोरियम बढ़ाने पर विचार कर सकती है। हालांकि, ब्रोकरेज का मानना है कि सिर्फ मोराटोरियम काफी नहीं होगा, बल्कि AGR पर ठोस राहत जरूरी है, ताकि Vi अपनी $2-2.7 अरब की कर्ज फंडिंग योजना को आगे बढ़ा सके। कुल मिलाकर, Vi का शेयर फिलहाल उम्मीदों के दम पर उड़ान भरता नजर आ रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।