Vi के लौटे अच्छे दिन! ब्रोकरेज और रेटिंग एजेंसियों ने बढ़ाया भरोसा, अभी और ऊपर चढ़ेगा स्टॉक?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Vi (Vodafone Idea) के शेयरों में तेजी देखने को मिली है, क्योंकि ICRA ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को BBB (Positive) से बढ़ाकर A-/Stable कर दिया है
  • इससे पहले Crisil भी रेटिंग अपग्रेड कर चुका है
  • वहीं, Citi Research ने High Risk टैग हटाकर Buy रेटिंग और टारगेट प्राइस ₹17 सेट कर दिया है
Vi के लौटे अच्छे दिन! ब्रोकरेज और रेटिंग एजेंसियों ने बढ़ाया भरोसा, अभी और ऊपर चढ़ेगा स्टॉक?

टेलीकॉम कंपनी Vi (Vodafone Idea) एक बार फिर निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। लंबे समय से वित्तीय चुनौतियों का सामना कर रही कंपनी के लिए हाल के दिनों में कई सकारात्मक खबरें सामने आई हैं, जिनका असर उसके शेयरों पर भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार को कंपनी के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई, जब रेटिंग एजेंसी ICRA ने Vi (Vodafone Idea) की क्रेडिट रेटिंग को अपग्रेड करते हुए A-/Stable कर दिया। खास बात यह है कि यह एक सप्ताह के भीतर कंपनी को मिली दूसरी बड़ी रेटिंग अपग्रेड है।

Vi (Vodafone Idea) ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि ICRA ने उसकी रेटिंग को पहले के BBB (Positive) स्तर से बढ़ाकर A-/Stable कर दिया है। इससे पहले पिछले सप्ताह क्रिसिल रेटिंग (Crisil Ratings) ने भी कंपनी की क्रेडिट रेटिंग को A-/Stable किया था। लगातार दो प्रतिष्ठित रेटिंग एजेंसियों द्वारा रेटिंग अपग्रेड किए जाने से बाजार में यह संकेत गया है कि कंपनी की वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं।

करीब 22% की संभावित बढ़त

सिर्फ रेटिंग एजेंसियां ही नहीं, बल्कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी रिसर्च (Citi Research) ने भी Vi (Vodafone Idea) को लेकर अपना रुख सकारात्मक किया है। सिटी (Citi) ने कंपनी के शेयर पर लगे हाई रिस्ट (High Risk) टैग को हटा दिया है और अपनी "Buy" रेटिंग बरकरार रखते हुए लक्ष्य मूल्य ₹14 से बढ़ाकर ₹17 प्रति शेयर कर दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 22% की संभावित बढ़त दर्शाता है।

ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी की स्थिति में सुधार के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण हैं। इनमें सबसे बड़ा कारण सरकार द्वारा AGR (Adjusted Gross Revenue) बकाया राशि के पुनर्मूल्यांकन को माना जा रहा है। इसके अलावा आदित्य बिड़ला समूह द्वारा वारंट्स के जरिए ₹4,700 करोड़ की इक्विटी निवेश प्रतिबद्धता ने भी निवेशकों का भरोसा मजबूत किया है। सिटी (Citi) का कहना है कि यह कदम कंपनी के प्रमोटरों के विश्वास को दर्शाता है और इससे लंबे समय से लंबित बैंक फंडिंग जुटाने की प्रक्रिया को गति मिल सकती है।


एक्सपर्ट का मानना है कि Vi (Vodafone Idea) के लिए सबसे बड़ी चुनौती कर्ज और नकदी प्रवाह को लेकर थी। लेकिन, हालिया घटनाक्रमों से इन चिंताओं में काफी कमी आई है। इसी वजह से कंपनी के गोइंग कंसर्न रिस्क (Going Concern Risk) यानी भविष्य में कारोबार जारी रखने की क्षमता को लेकर आशंकाएं भी पहले की तुलना में कम हुई हैं।

हालांकि, जोखिम अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार अगर बैंक फंडिंग में देरी होती है, टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा और बढ़ती है, ग्राहकों के कंपनी छोड़ने की दर कम नहीं होती या 4G और 5G ग्राहकों की संख्या उम्मीद से धीमी गति से बढ़ती है, तो शेयर की तेजी पर असर पड़ सकता है।

शेयर प्रदर्शन कैसा है?

शेयर प्रदर्शन की बात करें तो Vi (Vodafone Idea) का शेयर पिछले एक महीने में लगभग 34% तक उछल चुका है। मंगलवार को भी ICRA की रेटिंग अपग्रेड के बाद शेयर ₹14.11 के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया। यह अपने 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर ₹14.44 से महज 2-3% नीचे है।

हालिया रेटिंग अपग्रेड, प्रमोटर निवेश और ब्रोकरेज का सकारात्मक नजरिया Vi (Vodafone Idea) के लिए राहत की खबर लेकर आया है। हालांकि, कंपनी को अभी भी कई चुनौतियों का सामना करना है, लेकिन मौजूदा घटनाक्रम यह संकेत दे रहे हैं कि Vi (Vodafone Idea) धीरे-धीरे अपनी स्थिति मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। (c-cnbctv18)

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,