20 महीने की ऊंचाई पर पहुंचे वोडाफोन आइडिया के शेयर, 2 महीने में 75% की तूफानी तेजी
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 2 महीने में 75% उछल गए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 7% चढ़कर 15.08 रुपये पर पहुंच गए।

घरेलू शेयर बाजार में तेज गिरावट के बाद भी बुधवार को टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गजब की तेजी आई। वोडाफोन आइडिया के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान करीब 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 15.08 रुपये पर पहुंच गए। वोडाफोन आइडिया के शेयर 20 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयर सितंबर 2024 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर जा पहुंचे। क्रिसिल रेटिंग्स के बाद हाल में इकरा ने भी वोडाफोन आइडिया की क्रेडिट रेटिंग अपग्रेड की है और आउटलुक को रिवाइज्ड किया है।
2 महीने में 75% चढ़ गए हैं वोडाफोन आइडिया के शेयर
टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर पिछले 2 महीने में 75 पर्सेंट उछल गए हैं। वोडाफोन आइडिया के शेयर 2 अप्रैल 2026 को 8.58 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 15.08 रुपये पर पहुंच गए। पिछले एक महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 45 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले एक साल में टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 121 पर्सेंट चढ़ गए हैं। टेलिकॉम कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 1,62,000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। वोडाफोन आइडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 6.12 रुपये है।
इकरा ने अपग्रेड की वोडाफोन आइडिया की रेटिंग
रेटिंग एजेंसी इकरा (ICRA) ने टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया की रेटिंग को अपग्रेड करके A- कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने पहले कंपनी को BBB रेटिंग दी थी। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी ने भी वोडाफोन आइडिया के स्टॉक पर हाई रिस्क रेटिंग हटा दी है और टारगेट प्राइस को बढ़ाकर 17 रुपये कर दिया है। अपने लेटेस्ट नोट में सिटी रिसर्च ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों पर अपनी रेटिंग को 'बाय-हाई रिस्क' से 'बाय' कर दिया है।
21 एनालिस्ट्स में से 3 ने दी है कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का कवरेज करने वाले 21 एनालिस्ट्स में से 3 ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। वहीं, 8 एनालिस्ट ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को होल्ड रेटिंग दी है। 10 एक्सपर्ट्स ने टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयरों को सेल रेटिंग दी है। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 51,970 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। कंपनी को एक साल पहले की समान अवधि में 7,166 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


