Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone Idea share price performance two expert with different opinion check here
Vodafone Idea के शेयरों को लेकर एकमत नहीं एक्सपर्ट्स, एक ने रेटिंग बढ़ाया, दूसरे ने कहा ‘हाई रिस्क’

Vodafone Idea के शेयरों को लेकर एकमत नहीं एक्सपर्ट्स, एक ने रेटिंग बढ़ाया, दूसरे ने कहा ‘हाई रिस्क’

संक्षेप:

Vodafone Idea share price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स एक मत नहीं है। एक ब्रोकरेज हाउस ने जहां टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। तो वहीं एक निवेशकों को हाई रिस्क ध्यान में रखकर दांव लगाने की सलाह दी है।

Oct 28, 2025 10:42 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vodafone Idea share price: वोडाफोन आइडिया के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स एक मत नहीं है। एक ब्रोकरेज हाउस ने जहां टारगेट प्राइस में इजाफा किया है। तो वहीं एक निवेशकों को हाई रिस्क ध्यान में रखकर दांव लगाने की सलाह दी है। आज मंगलवार को वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयर सुबह 2.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 9.74 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल तक आ गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

10 रुपये टारगेट प्राइस सेट

ब्रोकरेज हाउस मोतीलाल नेवोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी की उम्मीद जताई है। ब्रोकरेज हाउस ने "reduce" से रेटिंग को बदलकर "neutral" कर दिया है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस 6 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें:2025 में तीसरी बार डिविडेंड देने जा रही डिफेंस कंपनी, 1 शेयर पर ₹6 का फायदा

इस एक्सपर्ट ने कहा रिस्क है हाई

ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सिटी की राय मोतीलाल ओसवाल अधिक है। इस ब्रोकरेज हाउस की तरफ से हाई रिस्क टू बाय की रेटिंग दी गई है। हालांकि, टारगेट प्राइस को 10 रुपये ही सेट किया गया है। आज सुबह मंगलवार को कंपनी के शेयर 10.08 रुपये के लेवल पर खुले हैं।

ब्रोकरेज हाउस को उम्मीद है कि एजीआर को लेकर कुछ राहत कंपनी को डेडलाइन से पहले मिल सकती है। बता दें, इंडस टावर को लेकर ब्रोकरेज हाउस ने 460 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। साथ ही BUY रेटिंग भी दी गई है।

ये भी पढ़ें:LG वाली लिस्टिंग के संकेत दे रहा है लेंसकार्ट का IPO, ₹100 के पार पहुंचा GMP

इस साल रहा है अच्छा प्रदर्शन

शेयर बाजारों में वोडाफोन आइडिया के शेयरों का प्रदर्शन इस साल अच्छा रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में एक साल में 18 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में कंनपी ने पोजीशनल निवेशकों को 30 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.26 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।