Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone Idea Share Price jumped 4 percent today check why
₹10 वाले इस स्टॉक ने मचाई धमाल, आज 4% उछला भाव, निवेशकों को है इस बात इंतजार

₹10 वाले इस स्टॉक ने मचाई धमाल, आज 4% उछला भाव, निवेशकों को है इस बात इंतजार

संक्षेप:

Vodafone Idea Share Price: एक तरफ शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सुस्ती छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के शेयरों की खूब डिमांड है। 10 रुपये से की कीमत वाले इस स्टॉक का भाव आज शेयर बाजार में 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

Nov 07, 2025 03:14 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share Share
Follow Us on

Vodafone Idea Share Price: एक तरफ शेयर बाजार में आज शुक्रवार को सुस्ती छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ वोडाफोन आइडिया के शेयरों की खूब डिमांड है। 10 रुपये से की कीमत वाले इस स्टॉक का भाव आज शेयर बाजार में 4 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया। टेलीकॉम कंपनी के शेयरों में तेजी ऐसे समय में देखने को मिली है जब निवेशकों को कंपनी के तिमाही नतीजों का बेसब्री से इंतजार हो रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बीएसई में आज शुक्रवार को टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया के शेयर 9.28 रुपये के लेवल पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 9.72 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। आज शेयर बाजार में बिकवाली का दौर देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:बुलेट ट्रेन जैसा भाग रहा है Paytm का शेयर, आज फिर टूटे रिकॉर्ड, एक्सपर्ट्स बुलिश

कब आएंगे वोडाफोन आइडिया के नतीजे

कर्ज से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों ऐलान की तारीख की जानकारी साझा कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने कहा है कि 10 नवंबर 2025 को तिमाही नतीजे घोषित किए जाएंगे।

कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि 10 नवंबर, दिन सोमवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:6 महीने में किया पैसा डबल, आज भी जमकर हो रही डिफेंस स्टॉक की खरीदारी

क्या लग रही है उम्मीद?

ब्रोकरेज हाउस जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का कुल घाटा 6823.50 करोड़ रुपये रह सकता है। टेलीकॉम कंपनी का एक साल पहले इसी तिमाही में 7175.90 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, जून क्वार्टर के दौरान वोडाफोन आइडिया का घाटा 6608.10 करोड़ रुपये रहा था।

जेएम फाइनेंशियल की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी का रेवन्यू 11115 करोड़ रुपये रह सकता है। ब्रोकरेज हाउश ने 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद की है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 10932.20 करोड़ रुपये रहा था। प्रति ग्राहक रेवन्यू में भी कंपनी से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

शेयर बाजार में कैसा रहा यह साल?

वोडाफोन आइडिया के निवेशकों के लिए यह साल अच्छा रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 19 प्रतिशत की तेजी आई है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स 4.56 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 6 महीने में टेलीकॉम कंपनी के शेयरों की कीमतों में 38 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।