Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone idea share jump 6 percent as arm raises 3300 crore rs via NCDs detail is here
पॉजिटिव खबरों से इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, ₹12 के नीचे है भाव

पॉजिटिव खबरों से इस शेयर पर टूट पड़े निवेशक, ₹12 के नीचे है भाव

संक्षेप:

वोडाफोन आइडिया (Vi) की सब्सिडियरी द्वारा 3300 करोड़ रुपये जुटाने और एजीआर बकाया पर संभावित सरकारी राहत की खबरों के बाद शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। कारोबार के अंत में शेयर 5.75% चढ़कर 11.96 रुपये पर पहुंच गए।

Dec 19, 2025 05:06 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vodafone idea share price: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vi) के शेयर शुक्रवार को डिमांड में रहे। दरअसल, कंपनी की सब्सिडियरी द्वारा 3300 करोड़ रुपये जुटाने और एजीआर बकाया पर संभावित सरकारी राहत की खबरों के बाद शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा उछल गए। कारोबार के अंत में शेयर 5.75% चढ़कर 11.96 रुपये पर पहुंच गए। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 12 रुपये तक गया। यह लगातार दूसरा दिन है जब शेयर में उछाल आया है। बता दें कि इस साल अब तक शेयर में 49 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

3300 करोड़ रुपये जुटाए

बीते गुरुवार को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया था कि उसकी सब्सडियरी- वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (VITIL) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 3300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल VITIL वोडाफोन आइडिया को अपने भुगतान दायित्व चुकाने के लिए करेगी। टेलीकॉम कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि इससे वोडाफोन आइडिया को अपने कैपेक्स को मजबूत करने और बिजनेस ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद मिलेगी।

CLSA की रिपोर्ट से बढ़ा उत्साह

इसी बीच, ब्रोकरेज फर्म CLSA की रिपोर्ट ने निवेशकों का उत्साह और बढ़ा दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार वोडाफोन आइडिया के समायोजित सकल राजस्व (AGR) बकाया पर आंशिक राहत पर विचार कर सकती है। इसमें ब्याज, जुर्माना और जुर्माने पर ब्याज की आंशिक माफी शामिल हो सकती है, जो एजीआर बकाया का बड़ा हिस्सा है।

CLSA के अनुमान के मुताबिक दूसरी तिमाही FY26 में वोडाफोन आइडिया का कुल एजीआर बकाया करीब 780 अरब रुपये रहा, और संभावित राहत से कंपनी को लगभग 8 अरब डॉलर तक का फायदा मिल सकता है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया पर करीब 83,400 करोड़ रुपये का एजीआर बकाया है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 12,132 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है और 30 सितंबर तक इसकी निवल संपत्ति नकारात्मक 82,460 करोड़ रुपये थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।