Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone idea raises 3300 crore rupees via NCDs to fund growth stock may focus tomorrow
कर्ज में फंसी कंपनी को राहत, ₹3300 करोड़ का हुआ इंतजाम, ₹11 का शेयर, कल रहेगी नजर

कर्ज में फंसी कंपनी को राहत, ₹3300 करोड़ का हुआ इंतजाम, ₹11 का शेयर, कल रहेगी नजर

संक्षेप:

कंपनी ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल वीआईटीआईएल वोडाफोन आइडिया को अपने भुगतान दायित्व चुकाने के लिए करेगी और इससे दूरसंचार परिचालक को अपने पूंजी व्यय को बढ़ाने और व्यवसाय विकास को समर्थन करने में मदद मिलेगी।

Dec 18, 2025 09:25 pm ISTVarsha Pathak भाषा
share Share
Follow Us on

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया के शेयर कल शुक्रवार को कारोबार के दौरान फोकस में रह सकते हैं। दरअसल, कंपनी ने आज गुरुवार को कहा कि उसकी सब्सिडियरी वीआईटीआईएल ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी कर 3,300 करोड़ रुपये जुटाए हैं। कंपनी ने कहा कि इस रकम का इस्तेमाल वीआईटीआईएल वोडाफोन आइडिया को अपने भुगतान दायित्व चुकाने के लिए करेगी और इससे दूरसंचार परिचालक को अपने पूंजी व्यय को बढ़ाने और व्यवसाय विकास को समर्थन करने में मदद मिलेगी। वोडाफोन आइडिया के शेयर आज गुरुवार को करीबन 2 पर्सेंट तक चढ़कर 11.33 रुपये पर बंद हुए।

वोडाफोन आइडिया ने क्या कहा

बयान में कहा गया है, ‘‘वोडाफोन आइडिया ने आज अपनी अनुषंगी कंपनी वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड द्वारा जारी गैर-सूचीबद्ध, गैर-वर्गीकृत, सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) के माध्यम से 3,300 करोड़ रुपये सफलतापूर्वक जुटाने की घोषणा की।’’

एयरटेल में मैनजमेंट लेवल पर बदलाव

इधर, एयरटेल में मैनजमेंट लेवल पर बड़ा बदलाव हुआ है। कंपनी के मौजूदा प्रबंध निदेशक (एमडी) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) गोपाल विट्टल आगामी एक जनवरी से पदोन्नत होकर कार्यकारी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे। एयरटेल ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि विट्टल की जगह शाश्वत शर्मा कंपनी के नए एमडी एवं सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह विट्टल को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) सोमेन रॉय पूरे भारती समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह चार साल से अपने मौजूदा पद पर हैं। उनकी जगह मौजूदा वित्त नियंत्रक एयरटेल के नये सीएफओ होंगे।

कंपनी ने क्या कहा

भारती एयरटेल के अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल ने कहा, "मैं एयरटेल में नेतृत्व के उत्तराधिकार और परिवर्तन से अत्यंत प्रसन्न हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि गोपाल और शाश्वत दोनों इस गति को आगे बढ़ाते रहेंगे, और मैं उनकी भूमिकाओं में उन्हें अत्यधिक सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। एक संगठन के रूप में हमें अपनी अत्यंत ऊर्जावान और पेशेवर प्रबंधन टीम पर गर्व है, जो हमारे उद्यमशील दृष्टिकोण के साथ मिलकर, उन सभी भौगोलिक क्षेत्रों में जहां हम कार्य करते हैं, करोड़ों ग्राहकों तक सर्वोत्तम तकनीक और सेवाएं पहुंचाती है। मुझे गोपाल और टीम के साथ मिलकर इस प्रयास को आगे बढ़ाने की प्रतीक्षा है, क्योंकि हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ वैश्विक दूरसंचार कंपनी बनाने के अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं।"

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;