कम हुआ वोडा-आइडिया का घाटा, अब ₹13 वाले शेयर में हलचल की उम्मीद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • वोडाफोन आइडिया ने 10 अगस्त को मार्केट बंद होने के बाद अपने फाइनेंशियल नतीजे जारी किए
  • तिमाही में कंपनी को 3754 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही में हुए 6608 करोड़ रुपये के लॉस से कम है
Vodafone Idea
वोडाफोन आइडिया ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए

Vodafone idea result: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस तिमाही में कंपनी को 3754 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ, जो पिछले साल की इसी तिमाही में हुए 6608 करोड़ रुपये के लॉस से कम है। बता दें कि वोडाफोन आइडिया ने 10 अगस्त को मार्केट बंद होने के बाद अपने फाइनेंशियल नतीजे जारी किए। इससे पहले, कंपनी के शेयर की कीमत 12.91 रुपये पर थी। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 1.25% बढ़कर बंद हुआ। जून में शेयर 15.35 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। अगस्त 2025 में शेयर 6.12 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

रेवेन्यू 11689 करोड़ रुपये रहा

जून तिमाही के दौरान कंपनी का ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 11689 करोड़ रुपये रहा, जो जून 2025 तिमाही के 11023 करोड़ रुपये से 2.4% अधिक है। ऑपरेटिंग लेवल पर, कंपनी का एबिटा 5,034 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 4,612 करोड़ रुपये था। मार्जिन भी 41.8% से बढ़कर 43.1% हो गया।

एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (ARPU) की बात करें तो सालाना आधार पर (YoY) 10.2% बढ़कर 195 रुपये हो गया। कंपनी ने कहा कि यह इंडस्ट्री में ARPU में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी थी। हालांकि, असल आंकड़ों के हिसाब से वोडाफोन आइडिया अभी भी अपने कॉम्पिटिटर्स से पीछे है। इसके प्रमुख कॉम्पिटिटर में एयरटेल का ARPU 264 रुपये और रिलायंस जियो का ARPU 215 रुपये है। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान ARPU में बढ़ोतरी 4G यूजर्स के जुड़ने की वजह से हुई।

मर्जर के बाद पहली बार सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़ी

कंपनी ने मर्जर के बाद पहली बार अपने सब्सक्राइबर बेस में नेट बढ़ोतरी की जानकारी दी। आंकड़े बताते हैं कि कंपनी का कुल सब्सक्राइबर बेस 193.1 मिलियन रहा, जबकि Q4FY26 में यह 192.8 मिलियन था।

कंपनी ने तिमाही के आखिर में 130.1 मिलियन 4G/5G सब्सक्राइबर दर्ज किए, जो पिछले साल इसी अवधि में 127.4 मिलियन थे।

कंपनी को मिला था नोटिस

हाल ही में दूरसंचार विभाग ने वोडाफोन आइडिया को 26.83 करोड़ रुपये का लिक्विडेटेड डैमेज (अनुबंध के उल्लंघन पर हर्जाना) भरने का नोटिस भेजा है। विभाग का कहना है कि कंपनी 2022 की नीलामी में मिले स्पेक्ट्रम के लिए तय न्यूनतम नेटवर्क विस्तार की शर्तों को पूरा करने में नाकाम रही है। हालांकि, कंपनी ने कहा था कि कामकाज पर कोई आर्थिक या अन्य असर नहीं पड़ेगा। नोटिस की समीक्षा की जा रही है और इस मामले में आगे के कदमों पर विचार किया जा रहा है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़कम हुआ वोडा-आइडिया का घाटा, अब ₹13 वाले शेयर में हलचल की उम्मीद