Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vodafone Idea Ltd Share Price jumps nearly 9 percent after new updates came on due AGR
VI के शेयरों में करीब 9% की तेजी, ₹87695 करोड़ के बकाया AGR पर कंपनी को मिली बड़ी राहत

VI के शेयरों में करीब 9% की तेजी, ₹87695 करोड़ के बकाया AGR पर कंपनी को मिली बड़ी राहत

संक्षेप:

Vodafone Idea Ltd Share Price: वोडाफोन आइडिया ने दी जानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2006-2007 से 2018-2019 तक के एजीआर को फ्रीज कर दिया गया है। इसका भुगतान अब नए तरीके से किया गया।

Jan 09, 2026 09:44 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (Vodafone Idea Ltd) के शेयरों में आज शुक्रवार को करीब 9% की तेजी देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में इसी तेजी के पीछे की वजह एजीआर से जुड़ी खबर है। कंपनी को टेलीकॉम डिपार्टमेंट की तरफ से एजीआर पर अपडेट मिला है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि वित्त वर्ष 2006-2007 से 2018-2019 तक के एजीआर को फ्रीज कर दिया गया है। इसका भुगतान अब नए तरीके से किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:खुल गया सरकारी कंपनी का IPO, 40% का फायदा दिखा रहा GMP, कीमत भी कम

अब कैसे किया जाएगा भुगतान

2026 से 2031 के बीच हर साल 124 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, इसके बाद अगले चार साल यानी मार्च 2032 से मार्च 2035 के बीच 100 करोड़ रुपये का भुगतान प्रत्येक वर्ष किया जाएगा। बाकि बचे एजीआर को भुगतान मार्च 2026 से मार्च 2041 के बीच इंस्टॉलमेंट में किया जाएगा। बता दें, इस बकाए में मूल बकाया, ब्याज, पेनाल्टी और पेनील्टी पर ब्याज शामिल है।

31 दिसंबर 2025 को सरकार ने 97695 करोड़ रुपये के एजीआर बकाया को फ्रीज कर दिया है। जिसे 10 साल में भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में आज भी जारी रहेगी बिकवाली? GIFT Nifty से क्या मिल रहे संकेत

करीब 9% उछला शेयर

बीएसई में वोडाफोन आइडिया का शेयर आज शुक्रवार को 12 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव करीब 9 प्रतिशत की तेजी के साथ 12.51 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, इस कंपनी का 52 वीक हाई 12.80 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 6.12 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 1.27 लाख करोड़ रुपये का है।

पिछले एक साल से वोडाफोन आइडिया के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 6 महीने में यह स्टॉक 62 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, 5 साल में वोडाफोन आइडिया के शेयरों में 0.08 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 72.46 प्रतिशत की तुलना में काफी कम है। बता दें, इस कंपनी में सरकार की हिस्सेदारी 49 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,