
Vodafone Idea के लौटे अच्छे दिन, 5% से अधिक चढ़ा शेयर, 52 वीक हाई पर भाव
Vodafone Idea Ltd Share Price: गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर आज 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में एक वक्त पर 11.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे।
Vodafone Idea Ltd Share Price: गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ-साथ वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला। कंपनी के शेयर आज 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ बीएसई में एक वक्त पर 11.30 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। यह कंपनी का 52 वीक हाई भी है। शेयर बाजार के बंद होने के समय पर वोडाफोन आइडिया के शेयर 4.85 प्रतिशत की उछाल के साथ बीएसई में 11.25 रुपये के लेवल पर था। यह वोडाफोन आइडिया के एफपीओ के 11 रुपये से अधिक है। बता दें, बीते 8 कारोबारी दिन में यह स्टॉक 6 दिन तेजी के साथ कारोबार किया है। वहीं, आज गुरुवार को सितंबर 2024 के बाद कंपनी के शेयर इस ऊंचाई पर थे।
क्यों दिखी वोडाफोन आइडियो के शेयरों मे उछाल
आज गुरुवार को 90 करोड़ निवेशकों ने शेयरों की खरीद और बिक्री की है। जोकि वोडाफोन आइडिया के 20 दिन के औसतन 70 करोड़ से काफी अधिक है। बता दें, वोडाफोन आइडिया के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह एजीआर से जुड़ी राहत की उम्मीद में है। कंपनी को उम्मीद की सरकार एजीआर बकाया पर राहत दे सकती है।
क्या है ब्रोकरेज हाउस की सलाह
ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विसेज 17 सर्कल में शुरू हो गई है। इन सर्कल के लिए कंपनी को 5जी स्पेक्ट्रम मिला है। हालांकि, एक अन्य ब्रोकरेज हाउस एचएसबीसी ने घटते ग्राहकों को पर चिंता जाहिर की है। इस ब्रोकरेज हाउस ने वोडाफोन आइडिया के शेयरों को ‘Reduce’ रेटिंग दी है। साथ ही 5.8 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
पिछला एक साल रहा शानदार
वोडाफोन आइडिया के पोजीशनल निवेशकों के लिए बीता एक साल काफी शानदार रहा है। इस दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 40.10 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 6 महीने में वोडाफोन आइडिया के शेयरों का भाव 62.10 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





