
बड़ा ऑर्डर, पॉजिटिव रेटिंग...फिर भी इस शेयर को बेचकर निकल रहे निवेशक
हाल ही में विक्रान इंजीनियरिंग का आईपीओ लॉन्च हुआ है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 92-97 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ लगभग 721 करोड़ रुपये के नए शेयरों के इश्यू और प्रवर्तक द्वारा 51 करोड़ रुपये के बिक्री-पेशकश का मिश्रण था।
Vikran engineering share price: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयर भी मंगलवार को बिकवाली मोड में नजर आए। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन कंपनी के शेयर 89.80 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 4 पर्सेंट टूटकर 86.50 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। शेयर के 52 हफ्ते का लो 84.50 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 118.40 रुपये है। करीब डेढ़ महीने में शेयर ने इस ट्रेडिंग रेंज को देखा है।
कंपनी को मिला है बड़ा ऑर्डर
विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड ने कहा कि उसे ओनिक्स रिन्यूएबल्स लिमिटेड से 600 MW AC सोलर पावर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट के लिए ₹2035.26 करोड़ का एक बड़ा वर्क ऑर्डर मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट में टर्नकी EPC काम शामिल हैं, जिसमें महाराष्ट्र में कई जगहों पर सोलर प्लांट का डिजाइन, इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, सप्लाई, इरेक्शन, टेस्टिंग और कमीशनिंग शामिल है। इस ऑर्डर में सोलर PV मॉड्यूल और इनवर्टर की सप्लाई भी शामिल है। यह प्रोजेक्ट 12 महीने की अवधि में पूरा किया जाना है। विक्रान इंजीनियरिंग ने साफ किया कि यह कॉन्ट्रैक्ट रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता है और न ही प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप का अवॉर्ड देने वाली एंटिटी में कोई इंटरेस्ट है।
क्रेडिट रेटिंग में सुधार
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इन्फोमेरिक्स वैल्यूएशन एंड रेटिंग लिमिटेड ने उसकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार किया है। यह जानकारी सेबी (लिस्टिंग ऑब्लिगेशंस एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशंस, 2015 के तहत दी गई है। रेटिंग एजेंसी ने कंपनी की ₹140.40 करोड़ की लॉन्ग टर्म बैंक सुविधाओं की रेटिंग को पहले की IVR BBB+/स्टेबल से बढ़ाकर ‘IVR A-/स्टेबल कर दिया है। इसके अलावा ₹280 करोड़ की लॉन्ग टर्म/शॉर्ट टर्म बैंक सुविधाओं की रेटिंग को भी अपग्रेड किया गया है। रेटिंग में यह सुधार कंपनी के संचालन के पैमाने में उल्लेखनीय बढ़ोतरी और ऑर्डर बुक में मजबूत वृद्धि को दर्शाता है। क्रेडिट रेटिंग में यह अपग्रेड कंपनी के लिए निवेशकों और बैंकों के बीच भरोसा बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।
लॉन्च हुआ था आईपीओ
हाल ही में विक्रान इंजीनियरिंग लिमिटेड का आईपीओ लॉन्च हुआ है। इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 92-97 रुपये प्रति शेयर था। आईपीओ लगभग 721 करोड़ रुपये के नए शेयरों के इश्यू और प्रवर्तक द्वारा 51 करोड़ रुपये के बिक्री-पेशकश का मिश्रण था। बता दें कि विक्रान इंजीनियरिंग, टर्नकी आधार पर अवधारणा, डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग जैसी संपूर्ण सेवाएं प्रदान करती है।





