5 गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, फिर भी सोलर कंपनी के शेयर धड़ाम, दूसरे दिन भी 10% टूटे

Jan 21, 2026 11:24 am ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

विक्रम सोलर के शेयर लगातार दूसरे दिन धड़ाम हो गए हैं। सोलर कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 10% से ज्यादा टूटकर 191 रुपये पर पहुंच गए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 5 गुना से ज्यादा बढ़ा है।

5 गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, फिर भी सोलर कंपनी के शेयर धड़ाम, दूसरे दिन भी 10% टूटे

मजबूत वित्तीय नतीजों के बाद भी सोलर कंपनी विक्रम सोलर के शेयर लगातार दूसरे दिन धड़ाम हो गए हैं। विक्रम सोलर के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 191 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर जा पहुंचे हैं। सोलर कंपनी के शेयरों में मंगलवार को भी तेज गिरावट देखने को मिली थी। विक्रम सोलर के शेयर मंगलवार को करीब 10 पर्सेंट की गिरावट के साथ 214.90 रुपये पर बंद हुए थे। विक्रम सोलर, सोलर मॉड्यूल्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है।

5 गुना से ज्यादा बढ़ा है सोलर कंपनी का मुनाफा
सोलर कंपनी विक्रम सोलर (Vikram Solar) का मुनाफा 5 गुना से अधिक बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 98.15 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 19.02 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। दिसंबर 2025 तिमाही में विक्रम सोलर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 पर्सेंट बढ़कर 1106 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में सोलर कंपनी का रेवेन्यू 1026 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में विक्रम सोलर का इबिट्डा 142 पर्सेंट बढ़कर 205 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, मार्जिन सुधार के साथ 19 पर्सेंट पहुंच गया है।

6 महीने में 45% से ज्यादा टूट गए हैं कंपनी के शेयर
सोलर मॉड्यूल बनाने वाली कंपनी विक्रम सोलर के शेयर पिछले 6 महीने में 45 पर्सेंट से अधिक लुढ़क गए हैं। विक्रम सोलर के शेयर 26 अगस्त 2025 को 356.45 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 जनवरी 2026 को 191 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 3 महीने की बात करें तो विक्रम सोलर के शेयरों में 41 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं। विक्रम सोलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 407.85 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 191 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;