10 गुना बढ़ा मुनाफा, विजय केडिया के पास कंपनी के 24 लाख शेयर, 100 रुपये से कम है शेयर का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • ओम इंफ्रा लिमिटेड का मुनाफा पहली तिमाही में 10 गुना बढ़ा है
  • शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा पर बड़ा दांव है
  • ओम इंफ्रा के शेयर शुक्रवार को BSE में 85.33 रुपये पर बंद हुए हैं
Vijay Kedia
विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा के 24 लाख शेयर है।

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ओम इंफ्रा लिमिटेड में जबरदस्त टर्नअराउंड देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओम इंफ्रा को 11.83 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 0.99 करोड़ (99.06 लाख रुपये) का मुनाफा हुआ था। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा पर बड़ा दांव है। ओम इंफ्रा के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 85.33 रुपये पर बंद हुए हैं।

कंपनी को मिले हैं 1050 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओम इंफ्रा लिमिटेड का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़कर 120.71 करोड़ रुपये रहा है, यह कंपनी के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाता है। पहली तिमाही में ओम इंफ्रा का इबिट्डा 11.10 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1.30 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का इबिट्डा मार्जिन बढ़कर 9.01 पर्सेंट पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 1.26 पर्सेंट था। ओम इंफ्रा लिमिटेड छत्तीसगढ़ और राजस्थान में 1050 करोड़ रुपये के डैम एंड वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए L1 बिडर (सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी) के रूप में उभरी है।

विजय केडिया के पास कंपनी के 24 लाख शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया का ओम इंफ्रा लिमिटेड (Om Infra) पर बड़ा दांव है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पर दांव लगाया हुआ है। केडिया सिक्योरिटीज ने ओम इंफ्रा लिमिटेड के 24,00,000 शेयर खरीद रखे हैं। कंपनी में केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की 2.49 पर्सेंट हिस्सेदारी है। क्वांट म्यूचुअल फंड का भी ओम इंफ्रा पर दांव है। क्वांट म्यूचुअल फंड के पास कंपनी के 39,12,619 शेयर हैं। कंपनी में क्वांट म्यूचुअल फंड की 4.06 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

473% उछल गए हैं ओम इंफ्रा के शेयर
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयर पिछले 6 साल में 473 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 14 अगस्त 2020 को 14.83 रुपये पर थे। ओम इंफ्रा के शेयर 14 अगस्त 2026 को 85.33 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 150 पर्सेंट का उछाल देखने को मिला है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 21 पर्सेंट की गिरावट आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 143.60 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 71.72 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़10 गुना बढ़ा मुनाफा, विजय केडिया का कंपनी पर बड़ा दांव, ₹100 से कम का है शेयर