Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vijay kedia portfolio stock to buy 1 crore share of patel engineering price under 30 rupees
विजय केडिया ने अब इस कंपनी के खरीद डाले 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹30 से कम है दाम

विजय केडिया ने अब इस कंपनी के खरीद डाले 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, ₹30 से कम है दाम

संक्षेप:

करीब पांच तिमाहियों के बाद उनकी वापसी को निवेशक कंपनी की वैल्यू और संभावनाओं पर नए भरोसे के तौर पर देख रहे हैं, खासकर तब जब शेयर अपने निचले दायरे के आसपास ट्रेड कर रहा है।

Jan 20, 2026 05:59 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Patel Engineering Share: पटेल इंजीनियरिंग के शेयर इन दिनों लगातार चर्चा में हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया की वापसी की खबर आते ही स्टॉक ने रफ्तार पकड़ ली और शुक्रवार को इसमें 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई। हालांकि, आज मंगलवार को यह शेयर 4 पर्सेंट से अधिक गिर गया है और 28.75 रुपये पर आ गया है। बता दें कि स्मॉलकैप सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी के शेयर दिग्गज निवेशक विजय केडिया का दोबारा निवेश करना कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे का संकेत हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केडिया ने करोड़ों शेयर खरीदे

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह विजय केडिया की दोबारा एंट्री रही। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, उन्होंने केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग के 1,00,25,099 शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.01 फीसदी हो गई है। गौर करने वाली बात यह है कि केडिया पहले भी इस कंपनी में निवेशक रह चुके हैं। जून 2024 में उन्होंने अपनी पूरी 1.42 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर बाहर निकलने का फैसला किया था। करीब पांच तिमाहियों के बाद उनकी वापसी को निवेशक कंपनी की वैल्यू और संभावनाओं पर नए भरोसे के तौर पर देख रहे हैं, खासकर तब जब शेयर अपने निचले दायरे के आसपास ट्रेड कर रहा है।

शेयरों के हाल

हालांकि, पिछले एक साल में पटेल इंजीनियरिंग का प्रदर्शन कमजोर रहा है। जनवरी 2025 में जहां शेयर करीब ₹49 पर था, वहीं एक साल में यह करीब 37 फीसदी टूटकर ₹30 के आसपास आ गया। बीते छह महीनों में भी इसमें लगभग 20 फीसदी की गिरावट देखी गई है। लेकिन 2026 की शुरुआत से अब तक स्टॉक 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है, जिसमें केडिया की खरीदारी ने अहम भूमिका निभाई। लंबी अवधि की बात करें तो तस्वीर बेहतर है—पिछले पांच साल में शेयर ने 150 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,