डिमांड में विजय केडिया के पोर्टफोलियो वाला शेयर, कंपनी के पास ₹1293 करोड़ के ऑर्डर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • SPML इंफ्रा ने रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) जबरदस्त बढ़ोतरी की जानकारी दी
  • इसके बाद कंपनी के शेयर डिमांड में आ गए
  • बता दें कि विजय केडिया के पोर्टफोलियो में भी यह शेयर है
Vijay Kedia
विजय केडिया

Vijay Kedia portfolio stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो स्टॉक- SPML इंफ्रा में शुक्रवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह स्टॉक 2.3% की बढ़त के साथ ₹191 प्रति शेयर पर पहुंच गया। यह बढ़त कंपनी के जून तिमाही के शानदार प्रदर्शन के बाद हुई। आइए डिटेल जान लेते हैं।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

भारत की प्रमुख वॉटर और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर कंपनियों में से एक SPML इंफ्रा ने रेवेन्यू, EBITDA और मुनाफे में साल-दर-साल (YoY) जबरदस्त बढ़ोतरी की जानकारी दी। रेवेन्यू की बात करें तो यह 74% बढ़कर ₹286 करोड़ हो गया। वहीं, एबिटा 81% बढ़कर ₹28.3 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही, एबिटा मार्जिन पिछले साल की इसी तिमाही के 9.5% से बढ़कर 9.9% हो गया। कंपनी के नेट प्रॉफिट की बात करें तो 87% बढ़कर ₹22.7 करोड़ हो गया। मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर काम-काज के साथ, कंपनी ने कम से कम 25% ग्रोथ का अपना अनुमान बनाए रखा है। उम्मीद है कि FY27 तक यह ग्रोथ की रफ्तार बनी रहेगी।

तिमाही में कितना ऑर्डर?

तिमाही के दौरान कंपनी के पास बंपर ऑर्डर थे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस तिमाही में ₹1293 करोड़ के नए ऑर्डर मिले, जिससे मीडियम-टर्म में रेवेन्यू की संभावना और मजबूत हुई है। कंपनी की कुल ऑर्डर बुक अब लगभग ₹5094 करोड़ की है और मैनेजमेंट ने इसकी क्वालिटी में काफी सुधार की बात कही है। ऑर्डर बुक का लगभग ₹1,251 करोड़ हिस्सा पुराने प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है।

इसके अलावा, SPML Infra अभी लगभग ₹265 करोड़ के प्रोजेक्ट्स के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी है, जिससे और ऑर्डर मिलने की संभावना है। बता दें कि कंपनी ने पुणे के SUPA MIDC में अपनी बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बारे में भी जानकारी दी है। वहीं, NTPC के ऑर्डर के तहत सप्लाई की जाने वाली बैटरी पैक के लिए IEC/UL सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया चल रही है।

विजय केडिया का दांव

जाने-माने निवेशक विजय केडिया की ब्रोकरेज फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के पास जून तिमाही के आखिर में कंपनी में 1.77% हिस्सेदारी थी। ट्रेंडलाइन के डेटा से पता चला कि केडिया ने 23 स्टॉक्स में इन्वेस्टमेंट किया हुआ था, जिनकी कुल नेट वर्थ 1,404 करोड़ रुपये थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

SPML इंफ्रा शेयर के 52 हफ्ते का हाई 315 रुपये है। यह भाव पिछले साल अगस्त महीने में था। इस साल मार्च महीने में 152.25 रुपये के निचले स्तर पर शेयर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़डिमांड में विजय केडिया के पोर्टफोलियो वाला शेयर, कंपनी के पास बंपर ऑर्डर