विजय केडिया का इस कंपनी पर बड़ा दांव, बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना शेयर, 90 रुपये के पार दाम
ओम इंफ्रा के शेयर 9% से अधिक चढ़कर 90.27 रुपये पर पहुंच गए हैं। शेयर बाजार में भूचाल के बीच ओम इंफ्रा के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा के 2400000 शेयर हैं।

ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी आई है। ओम इंफ्रा के शेयर बुधवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 90.27 रुपये पर पहुंच गए हैं। घरेलू शेयर बाजार में भूचाल के बीच ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में यह जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को इंट्राडे के दौरान 1000 अंक से ज्यादा टूट गया। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा लिमिटेड पर बड़ा दांव है। पिछले 5 साल में ओम इंफ्रा के शेयरों में 260 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है।
विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा के 2400000 शेयर
शेयर बाजार के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने ओम इंफ्रा लिमिटेड पर बड़ा दांव लगा रखा है। विजय केडिया के पास ओम इंफ्रा लिमिटेड के 2400000 शेयर हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 2.49 पर्सेंट है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट इकाई केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए ओम इंफ्रा पर दांव लगाया हुआ है। क्वांट म्यूचुअल फंड का भी ओम इंफ्रा लिमिटेड पर दांव है। क्वांट म्यूचुअल फंड के पास ओम इंफ्रा लिमिटेड के 39,12,619 शेयर हैं।
5 साल में 260% से ज्यादा चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
ओम इंफ्रा लिमिटेड (OM Infra Limited) के शेयर पिछले 5 साल में 260 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 12 मार्च 2021 को 24.65 रुपये पर थे। ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयर 11 मार्च 2026 को 90.27 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 125 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयर 145 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 146.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 71.72 रुपये है। ओम इंफ्रा लिमिटेड का मार्केट कैप बुधवार 11 मार्च को 851 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
एक साल में 24% लुढ़क गए हैं ओम इंफ्रा के शेयर
सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयर पिछले एक साल में 24 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 11 मार्च 2025 को 119.05 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 11 मार्च 2026 को 90.27 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 17 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने में ओम इंफ्रा लिमिटेड के शेयरों में करीब 7 पर्सेंट की गिरावट आई है। सितंबर 2025 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 67.05 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 32.95 पर्सेंट है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


