Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vijay kedia portfolio stock Mangalam Drugs and Organics share surges 88 percent just in 13 days
लगातार अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, 13 दिन में 88% चढ़ा भाव, 44 रुपये पर आया दाम

लगातार अपर सर्किट मार रहा यह शेयर, 13 दिन में 88% चढ़ा भाव, 44 रुपये पर आया दाम

संक्षेप:

बुधवार को भी शेयर ने 5% का अपर सर्किट मारा और NSE पर 44.77 रुपये पर बंद हुआ। खास बात यह रही कि शेयर इसी स्तर पर खुला और पूरे दिन अपर सर्किट में ही लॉक रहा, यानी निवेशकों को खरीदारी का मौका ही नहीं मिला।

Jan 15, 2026 06:55 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Mangalam Drugs and Organics Share: मंगलम ड्रग्स एंड ऑर्गेनिक्स के शेयरों में बीते कुछ दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। पिछले 13 ट्रेडिंग सेशंस में शेयर करीब 88% उछल चुका है और इस दौरान कई बार लगातार अपर सर्किट भी लगा है। बुधवार को भी शेयर ने 5% का अपर सर्किट मारा और NSE पर 44.77 रुपये पर बंद हुआ। खास बात यह रही कि शेयर इसी स्तर पर खुला और पूरे दिन अपर सर्किट में ही लॉक रहा, यानी निवेशकों को खरीदारी का मौका ही नहीं मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है डिटेल

अगर हालिया तेजी की वजहों पर नजर डालें तो कंपनी के शेयर में बल्क डील्स ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 7 जनवरी को केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड ने करीब 1.38 लाख शेयर बेच दिए, जिनकी वैल्यू करीब 48.35 लाख रुपये रही। इसके अलावा नियो एपेक्स वेंचर एलएलपी ने 27.6 लाख रुपये, एपिटोम ट्रेडिंग एंड इन्वेस्टमेंट्स ने 42 लाख रुपये और मल्टीप्लायर शेयर और स्टॉक सलाहकार ने करीब 44 लाख रुपये के शेयर बेचे। इससे पहले दिसंबर में भी शेयर में बड़ी खरीद-फरोख्त देखने को मिली थी।

क्या है डील

दरअसल, 29 दिसंबर को केडिया सिक्योरिटीज ने ही मंगलम ड्रग्स के करीब 1.38 लाख शेयर 24.15 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे थे, जिसकी कुल डील वैल्यू करीब 33.28 लाख रुपये रही थी। यानी कुछ ही दिनों में शेयर की कीमत लगभग दोगुनी हो गई। निवेशकों का मानना है कि इस तरह की बड़ी डील्स से बाजार में शेयर को लेकर हलचल बढ़ी है, जिससे तेजी को और हवा मिली है।

हालांकि, इतनी तेज रैली के बावजूद निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। बीएसई एनालिटिक्स के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक साल में यह शेयर अब भी करीब 57% नीचे है। यानी लंबी अवधि में इस स्टॉक ने निवेशकों को अब तक निराश किया है। बता दें कि केडिया सिक्योरिटीज ने ही मंगलम ड्रग्स फार्मा सेक्टर की कंपनी है और सक्रिय औषधि सामग्री (API) और इंटरमीडिएट्स का निर्माण करती है। ऐसे में शेयर की मौजूदा तेजी को देखते हुए एक्सपर्ट्स निवेश से पहले रिस्क समझने और सही रणनीति अपनाने की सलाह दे रहे हैं।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।