
77% चढ़ सकता यह शेयर, एक्सपर्ट बुलिश, विजय केडिया के पास भी हैं 22.5 लाख शेयर
कंपनी के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, लेकिन इसके बावजूद एनालिस्ट्स का मानना है कि स्टॉक में आगे अच्छी तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के मुताबिक, इसमें मौजूदा स्तर से करीब 77% तक का अपसाइड दिख रहा है।
Vijay Kedia Portfolio Stock: शेयर बाजार में हालिया गिरावट के बावजूद ब्रोकरेज हाउस एक मल्टीबैगर स्टॉक को लेकर अब भी भरोसा जता रहे हैं, जो दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो का भी हिस्सा है। हम बात कर रहे हैं- एलकॉन इंजीनियरिंग (Elecon Engineering Company Ltd) की। कंपनी के तिमाही नतीजे अनुमान से कमजोर रहे, लेकिन इसके बावजूद एनालिस्ट्स का मानना है कि स्टॉक में आगे अच्छी तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज के टारगेट प्राइस के मुताबिक, इसमें मौजूदा स्तर से करीब 77% तक का अपसाइड दिख रहा है।
शेयरों के हाल
सोमवार को एलकॉन इंजीनियरिंग का शेयर करीब 7% और टूट गया। बीते कुछ दिनों में यह स्टॉक तेज दबाव में रहा है और जनवरी में ₹513.9 के आसपास के स्तर से अब तक करीब 23% गिर चुका है। कंपनी का मार्केट कैप भी घटकर ₹8,900 करोड़ से नीचे आ गया है। जून 2025 में बने 52-वीक हाई ₹716.55 से यह शेयर करीब 45% टूट चुका है और पिछले एक साल में इसमें लगभग 25% की गिरावट आई है। हालांकि लंबी अवधि में देखें तो पिछले 5 साल में इसने करीब 1,650% का शानदार रिटर्न दिया है।
दिसंबर तिमाही के नतीजे
तिमाही नतीजों की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में एलकॉन इंजीनियरिंग का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33% घटकर ₹72 करोड़ रह गया। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 4.3% बढ़कर ₹551.7 करोड़ रहा। EBITDA में 23% से ज्यादा की गिरावट आई और मार्जिन घटकर 19.8% रह गया। एक्सिस सिक्योरिटीज के मुताबिक, कंपनी ने FY26 के लिए अपनी रेवेन्यू और मार्जिन गाइडेंस घटाई है, जिससे शॉर्ट टर्म में दबाव दिख सकता है। फिर भी ब्रोकरेज का कहना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और अच्छी एनक्वायरी पाइपलाइन के चलते आगे हालात सुधर सकते हैं।
विजय केडिया के पास हैं 22.5 लाख शेयर
एमके ग्लोबल और एक्सिस सिक्योरिटीज दोनों ने स्टॉक पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी है। एमके ने टारगेट घटाकर ₹700 किया है, जबकि एक्सिस सिक्योरिटीज ने ₹635 का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि सीमेंट, स्टील, शुगर और पावर जैसे सेक्टर्स से डिमांड बनी हुई है। वहीं, मशहूर निवेशक विजय केडिया के पास दिसंबर 2025 तक एलकॉन के 22.5 लाख शेयर, यानी करीब 1% हिस्सेदारी थी, जिसकी मौजूदा कीमत करीब ₹92.5 करोड़ आंकी जा रही है। बाजार के जानकारों का मानना है कि कमजोर तिमाही के बावजूद यह स्टॉक लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अब भी दिलचस्प बना हुआ है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



