Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Vijay Kedia Portfolio stock buy fresh share of Advait Energy Transitions
विजय केडिया ने दिग्गज कंपनी के खरीदे 1.25 लाख शेयर, 9100% चढ़ गया है भाव

विजय केडिया ने दिग्गज कंपनी के खरीदे 1.25 लाख शेयर, 9100% चढ़ गया है भाव

संक्षेप:

केडिया को ऐसे निवेशक के तौर पर जाना जाता है जो गिरते या अनदेखे शेयरों में लंबी अवधि की संभावनाएं तलाशते हैं। कंपनी के शेयर के दाम अभी 1,358.95 है।

Jan 18, 2026 09:40 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Ace investor Vijay Kedia Portfolio: शेयर बाजार के दिगगज निवेशक विजय केडिया ने एक बार फिर स्मॉलकैप स्पेस में दिलचस्पी दिखाई है। दिसंबर तिमाही में उन्होंने अपनी निवेश कंपनी केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस (Advait Energy Transitions) में 1.14% हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी करीब 1.25 लाख शेयरों की है, जिनकी मौजूदा वैल्यू लगभग ₹17 करोड़ बताई जा रही है। ट्रेडलाइन के आंकड़ों के मुताबिक, हाल के महीनों में शेयर में कमजोरी के बावजूद केडिया का इसमें निवेश करना बाजार में चर्चा का विषय बना हुआ है। केडिया को ऐसे निवेशक के तौर पर जाना जाता है जो गिरते या अनदेखे शेयरों में लंबी अवधि की संभावनाएं तलाशते हैं। कंपनी के शेयर के दाम अभी 1,358.95 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी का कारोबार

अहमदाबाद की अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशंस पावर ट्रांसमिशन, सब-स्टेशन और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एंड-टू-एंड सॉल्यूशंस देती है। कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी और यह अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन स्ट्रिंगिंग टूल्स, एसीएस वायर, ओपीजीडब्ल्यू संचालन, लाइव लाइन इंस्टॉलेशन और टर्नकी टेलीकॉम प्रोजेक्ट्स जैसे कामों में माहिर है। खास बात यह है कि कंपनी ने 2023 में रिन्यूएबल और ग्रीन एनर्जी सेगमेंट में भी कदम रखा। अब अद्वैत हाइड्रोजन इकोसिस्टम से जुड़े प्रोडक्ट्स जैसे अल्कलाइन और पीईएम इलेक्ट्रोलाइजर, ईंधन सेल सिस्टम, हाइड्रोजन रिफ्यूलिंग स्टेशन और स्टोरेज समाधान भी ऑफर कर रही है। अद्वैत की मुख्य क्षमताओं में स्ट्रिंगिंग टूल्स, एसीएस वायर्स, ओपीजीडब्ल्यू केबल्स, ईआरएस, ऑप्टिकल फाइबर केबल्स और इंसुलेटर की एक व्यापक श्रृंखला का निर्माण और आपूर्ति शामिल है। हालांकि, शेयर की बात करें तो पिछले एक साल में यह करीब 7% गिरा है और पिछले छह महीनों में इसमें 30% से ज्यादा की गिरावट आ चुकी है।

आशीष कचोलिया की भी हिस्सेदारी

विजय केडिया के अलावा आशीष कचोलिया की मौजूदगी भी इस शेयर को मजबूती देती है। आशीष कचोलिया के पास कंपनी के 2.25 लाख शेयर हैं, जिनकी वैल्यू लगभग ₹30.6 करोड़ बताई जाती है। यानी एक्सपोजर के मामले में आशीष कचोलिया, विजय केडिया से भी आगे हैं। बाजार के जानकार मानते हैं कि दो दिग्गज स्मॉलकैप निवेशकों की मौजूदगी यह संकेत देती है कि मौजूदा गिरावट के बावजूद कंपनी के बिजनेस और भविष्य की संभावनाओं पर भरोसा बना हुआ है।

9,100% का रिटर्न

IPO के बाद अद्वैत एनर्जी का सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। कंपनी का IPO सितंबर 2020 में ₹6.88 करोड़ के इश्यू साइज के साथ आया था, जिसे 1.4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला और शेयर मामूली बढ़त के साथ लिस्ट हुआ। लेकिन अगले कुछ सालों में इसने जबरदस्त रफ्तार पकड़ी और जुलाई 2024 में ₹2,346.50 का ऑल-टाइम हाई छू लिया, यानी IPO प्राइस से करीब 9,100% का रिटर्न। हालांकि, इसके बाद शेयर में करेक्शन आया और यह अपने उच्च स्तर से करीब 42% टूट चुका है। बता दें कि ऐसे में केडिया और कचोलिया जैसे दिग्गजों की एंट्री शेयर बाजार निवेशकों के लिए एक अहम संकेत मानी जा रही है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।