6000% से ज्यादा चढ़ गया है यह शेयर, विजय केडिया ने खरीदे हैं 125000 शेयर

Jan 29, 2026 03:50 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर BSE में 13% से ज्यादा चढ़कर 1591.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 5 साल में 6000% से अधिक उछल गए हैं। विजय केडिया ने भी कंपनी पर बड़ा दांव लगाया है।

6000% से ज्यादा चढ़ गया है यह शेयर, विजय केडिया ने खरीदे हैं 125000 शेयर

अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स लिमिटेड के शेयर गुरुवार को 13 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर BSE में उछलकर 1591.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 6000 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने भी दिसंबर 2025 तिमाही में अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर बड़ा दांव लगाया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2419 रुपये है।

6000% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले पांच साल में 6000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर 29 जनवरी 2021 को 25.53 रुपये पर थे। अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर 29 जनवरी 2026 को 1591.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 2370 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। 3 साल में अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के शेयर 325 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 135 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं।

विजय केडिया ने खरीदे हैं 125000 शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर बड़ा दांव लगाया है। केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स के 1,25,000 शेयर खरीदे हैं। कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 1.14 पर्सेंट है। केडिया के अलावा आशीष कचोलिया का भी अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स पर दांव है। कचोलिया के पास कंपनी के 2,25,000 शेयर हैं। कंपनी में कचोलिया की 2.06 पर्सेंट हिस्सेदारी है।

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन्स अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांट चुकी है। यानी, कंपनी हर शेयर पर 1 बोनस शेयर दे चुकी है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 66.80 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 33.20 पर्सेंट है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,