विजय केडिया के दांव वाले शेयर में तूफानी तेजी, 1 महीने में 35% उछला शेयर का दाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • पटेल इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को BSE में 11% से ज्यादा उछलकर 35.93 रुपये पर पहुंच गए हैं
  • कंपनी के शेयरों में एक महीने में 35% से अधिक की तेजी देखने को मिली है
  • दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास पटेल इंजीनियरिंग के 1 करोड़ से ज्यादा शेयर हैं
Vijay Kedia

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के दांव वाली कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। पटेल इंजीनियरिंग के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 35.93 रुपये पर जा पहुंचे। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों में पिछले पांच दिन में 15 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। वहीं, पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 40.57 रुपये है। वहीं, पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 22.08 रुपये है।

केडिया के पास पटेल इंजीनियरिंग के 1 करोड़ से ज्यादा शेयर
शेयर बाजार के मशहूर निवेशक विजय केडिया ने पटेल इंजीनियरिंग पर बड़ा दांव लगा रखा है। विजय केडिया के पास सिविल कंस्ट्रक्शन और इंफ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के 1,00,25,099 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 1.01 पर्सेंट है। विजय केडिया ने अपनी इनवेस्टमेंट फर्म केडिया सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के जरिए पटेल इंजीनियरिंग पर दांव लगाया हुआ है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही तक का है। बैंक ऑफ बड़ौदा के पास भी पटेल इंजीनियरिंग के 99,75,000 शेयर हैं। पटेल इंजीनियरिंग का मार्केट कैप बुधवार को 3500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

पटेल इंजीनियरिंग को मिले ऑर्डर के डीटेल्स
सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) के एक संयुक्त उपक्रम (ज्वाइंट वेंचर) को महाराष्ट्र में 126.37 करोड़ रुपये का इरिगेशन प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी को यह प्रोजेक्ट महाराष्ट्र में तासगांव लिफ्ट इरिगेशन स्कीम के लिए महाराष्ट्र कृष्णा वैली डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन से मिला है। संयुक्त उपक्रम में पटेल इंजीनियरिंग की हिस्सेदारी 51 पर्सेंट है, ऐसे में कॉन्ट्रैक्ट में कंपनी की हिस्सेदारी 64.45 करोड़ रुपये की होगी। पटेल इंजीनियरिंग को इसी साल अप्रैल में नेपाल में एक हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के लिए 1593.08 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट मिला था। कंपनी को भूटान में भी 230 करोड़ रुपये का हाइड्रो-इलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट मिला था।

2 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
पटेल इंजीनियरिंग (Patel Engineering) अपने शेयरधारकों को 2 बार बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी ने नवंबर 2001 में अपने निवेशकों को 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने अक्टूबर 2004 में भी 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।