5 साल में 8094% का रिटर्न, विजय केडिया के पास हैं कंपनी 26 करोड़ रुपये के शेयर
Vijay Kedia Portfolio: शेयर बाजार के चर्चित इनवेस्टर्स विजय केडिया का इनवेस्टमेंट अद्वैत एनर्जी ट्रांजिशन में है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 5 साल में 8094% की तेजी देखने को मिली है।

Vijay Kedia Portfolio: शुक्रवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के विपरीत Advait Energy Transitions के शेयरों में तेजी देखने को मिली थी। कंपनी के शेयर बीएसई में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 2093.65 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। इस कंपनी में विजय केडिया का भी इनवेस्टमेंट है।
विजय केडिया के पास 1.14 प्रतिशत हिस्सा
अद्वैत एनर्जी ट्रांसजिशन में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1.14 प्रतिशत है। यह आंकड़े मार्च तिमाही के शेयरहोल्डिंग के आधार पर हैं। उनके शेयरों की कुल वैल्यू 26 करोड़ रुपये की है।
कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसा है? (Advait Energy Transitions Share peformance)
बीएसई के डाटा के अनुसार कंपनी के शेयरों की कीमतों में 1 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन महीने में यह स्टॉक 26 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में Advait Energy Transitions के शेयरों का दाम 80 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2419 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1103.70 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2289 करोड़ रुपये का है।
दो साल में विजय केडिया के निवेश वाली कंपनी के शेयरों का भाव 42 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, तीन साल में पोजीशनल निवेशकों को 634 प्रतिशत का फायदा मिला है। बता दें, 5 साल से Advait Energy Transitions के शेयरों को होल्ड करने वाले इनवेस्टर्स को अबतक 8094 प्रतिशत का रिटर्न मिल चुका है।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 2009 में हुई थी। कंपनी का हेडक्वार्टर गुजरात में है। कंपनी पावर ट्रांसमिशन, सबस्टेशन और टेलीकम्युनिकेशंस इंफ्रास्ट्रक्चर में अपनी सर्विसेज दे रही है। कंपनी ने 2023 में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में भी कदम रखा था।
अप्रैल में कंपनी को मिला था काम
स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि उत्तराखंड पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन की तरफ से 27.74 करोड़ रुपये का काम मिला है। कंपनी को यह वर्क ऑर्डर अप्रैल के महीने में मिला था।
तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 69.60 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 16.59 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Advait Energy Transitions का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 211.03 करोड़ रुपये रहा था। इसमें साल दर साल के आधार पर 114 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


