
विजय केडिया के पास हैं इस कंपनी के 10 लाख शेयर, एक ही दिन में 16% चढ़ गया भाव
कैमशाफ्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्रेसिजन कैमशाफ्ट लिमिटेड इन दिनों शेयर बाजार में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कंपनी के शेयरों में आज करीब 16% की जोरदार तेजी देखने को मिली और भाव ₹170 तक पहुंच गया।
Vijay Kedia Portfolio Stock: कैमशाफ्ट बनाने वाली दिग्गज कंपनी प्रेसिजन कैमशाफ्ट लिमिटेड इन दिनों शेयर बाजार में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कंपनी के शेयरों में आज करीब 16% की जोरदार तेजी देखने को मिली और भाव ₹170 तक पहुंच गया। ट्रेडिंग के दौरान शेयर ने ₹173.60 का हाई भी छुआ, जबकि पिछला बंद भाव ₹149.35 था। करीब ₹1,617 करोड़ के मार्केट कैप वाली इस कंपनी में यह उछाल सोलापुर में सोलर पावर क्षमता बढ़ाने की खबर के बाद आया है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है। बता दें कि विजय केडिया के पास कंपनी के 1000000 शेयर हैं। यह 1.05 पर्सेंट स्टेक के बराबर है।
क्या है डिटेल
कंपनी ने महाराष्ट्र के मंगलवेढ़ा (सोलापुर) में अपनी कैप्टिव सोलर पावर परियोजना का विस्तार करते हुए 14 MWp का नया सोलर प्लांट शुरू किया है। यह प्लांट 19 दिसंबर 2025 से चालू हो गया है। इससे पहले यहां 15 MWp की सोलर क्षमता पहले से मौजूद थी। नए प्लांट के जुड़ने से अब कंपनी की कुल कैप्टिव सोलर क्षमता बढ़कर 29 MWp हो गई है। इस कदम को कंपनी की लागत घटाने और भविष्य की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।
कंपनी की योजना
कंपनी के मुताबिक, इस सोलर पावर विस्तार से उत्पादन से जुड़ी बिजली लागत में बड़ी बचत होने की उम्मीद है। साथ ही, यह कदम कंपनी की ग्रीन और सस्टेनेबल एनर्जी रणनीति को भी मजबूत करता है। सोलर ऊर्जा के ज्यादा इस्तेमाल से प्रेसिजन कैमशाफ्ट का कार्बन फुटप्रिंट कम होगा, जो पर्यावरण के लिहाज से भी एक सकारात्मक संकेत है। यही वजह है कि बाजार ने इस खबर को हाथों-हाथ लिया और शेयरों में तेजी देखने को मिली।
कंपनी का कारोबार
प्रेसिजन कैमशाफ्ट लिमिटेड भारत और वैश्विक स्तर पर 150 से ज्यादा तरह के कैमशाफ्ट बनाती और सप्लाई करती है। इसके उत्पाद पैसेंजर व्हीकल, ट्रैक्टर, लाइट कमर्शियल व्हीकल और लोकोमोटिव इंजन में इस्तेमाल होते हैं। भारत के अलावा कंपनी की ओवरसीज मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स भी हैं और यह कई ग्लोबल OEMs को सप्लाई करती है। टेक्नोलॉजी, ऑपरेशनल एफिशिएंसी और टिकाऊ मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस के चलते कंपनी को ऑटो सेक्टर की मजबूत प्लेयर माना जाता है, और सोलर निवेश ने इसकी छवि को और मजबूत किया है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



