90% रिटर्न देने वाले IT शेयर पर विजय केडिया का बड़ा दांव, क्या अब आएगी नई रैली?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • विजय केडिया की कंपनी केडिया सिक्योरिटीज ने एक्ज़ैटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) के 3.58 लाख शेयर खरीदकर अपनी कुल हिस्सेदारी 9.68% तक बढ़ा दी है
  • AI, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और कस्टमर एक्सपीरियंस सर्विस देने वाली इस SME IT कंपनी के शेयर पिछले एक साल में करीब 90% रिटर्न दे चुके हैं
Vijay Kedia

शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने SME आईटी कंपनी एक्साटो टेक्नोलॉजीज (Exato Technologies) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। केडिया सिक्योरिटीज ने कंपनी के 3.58 लाख शेयर खरीदे हैं, जिसके बाद केडिया परिवार और उनसे जुड़े लोगों की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 9.68% हो गई है। खास बात यह है कि इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में निवेशकों को करीब 90% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस छोटी आईटी कंपनी में ऐसा क्या खास है, जिस पर विजय केडिया ने बड़ा दांव लगाया है।

क्या करती है एक्साटो टेक्नोलॉजीज टेक्नोलॉजी?

एक्साटो टेक्नोलॉजीज टेक्नोलॉजी सर्विसेज सेक्टर में काम करती है और कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराती है। कंपनी कस्टूमर एक्सपर्ट (CX-as-a-Service), आर्टिफिशियल एंटेलीजेंस (AI-as-a-Service), ऑटोमेशन, यूनिफाइड कम्युनिकेशन और एनालिटिक्स जैसी आधुनिक सेवाएं देती है। इसके ग्राहक सिर्फ छोटे व्यवसाय नहीं, बल्कि 150 से ज्यादा बड़ी कंपनियां भी हैं, जिनमें कई ET500 कंपनियां शामिल हैं। कंपनी का फोकस ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाना, कॉल सेंटर सॉल्यूशन, वर्कफोर्स मैनेजमेंट और कंवर्सेशनल AI जैसी तकनीकों के जरिए बिजनेस को अधिक प्रभावी बनाना है।

37.45 करोड़ रुपये का SME IPO लॉन्च

एक्साटो टेक्नोलॉजीज का आईपीओ भी निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा था। कंपनी ने नवंबर 2025 में करीब 37.45 करोड़ रुपये का SME IPO लॉन्च किया था। लिस्टिंग से पहले ही इसके शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 83% तक पहुंच गया था, जिससे निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी साफ दिखाई दी थी। दिसंबर 2025 में BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने के बाद भी कंपनी लगातार निवेशकों के रडार पर बनी हुई है।

विजय केडिया का नाम भारतीय शेयर बाजार के सफल निवेशकों में गिना जाता है। वे अक्सर ऐसी कंपनियों में निवेश करते हैं, जिनमें लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की संभावना होती है। उनकी निवेश रणनीति को लाखों रिटेल निवेशक फॉलो करते हैं। इसलिए जब भी वे किसी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, बाजार की नजर उस शेयर पर टिक जाती है। हालांकि, किसी बड़े निवेशक के निवेश करने का मतलब यह नहीं होता कि शेयर आगे भी निश्चित रूप से तेजी दिखाएगा। निवेश का फैसला हमेशा कंपनी के बिजनेस, वित्तीय स्थिति, वैल्यूएशन और अपने जोखिम उठाने की क्षमता को ध्यान में रखकर ही करना चाहिए।

फिलहाल, एक्साटो टेक्नोलॉजीज तेजी से बढ़ते डिजिटल और AI सेक्टर में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश कर रही है। यदि कंपनी अपने कारोबार का विस्तार जारी रखती है और वित्तीय प्रदर्शन बेहतर रहता है, तो आने वाले समय में यह शेयर निवेशकों के लिए और भी दिलचस्प बन सकता है। वहीं, विजय केडिया की बढ़ी हुई हिस्सेदारी ने इस स्मॉलकैप आईटी कंपनी को एक बार फिर बाजार की सुर्खियों में ला दिया है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।