₹9 तक लुढ़क सकता है यह शेयर, निवेशकों में हाहाकार, क्रैश हुआ भाव

Feb 12, 2026 10:12 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

हालांकि बुधवार को शेयर 2.35% की बढ़त के साथ बंद हुआ था और पिछले एक महीने में इसमें 4% से ज्यादा तेजी आई है, लेकिन जेपी मॉर्गन का मानना है कि हालिया तेजी कुछ ज्यादा हो गई है।

₹9 तक लुढ़क सकता है यह शेयर, निवेशकों में हाहाकार, क्रैश हुआ भाव

Vodafone Idea Share: वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 12 फरवरी को चर्चा में हैं। कंपनी के शेयर आज गुरुवार को 4 पर्सेंट तक लुढ़क कर 11.45 रुपये पर आ गया। शेयरों में इस गिरावट के पीछे एक खबर है। दरअसल, वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन ने इस स्टॉक को डाउनग्रेड करते हुए ‘अंडरवेट’ रेटिंग दे दी है। ब्रोकरेज ने कंपनी के शेयर का लक्ष्य मूल्य ₹9 प्रति शेयर तय किया है, जो बुधवार के भाव ₹11.75 के मुकाबले करीब 23% तक की संभावित गिरावट दर्शाता है। हालांकि बुधवार को शेयर 2.35% की बढ़त के साथ बंद हुआ था और पिछले एक महीने में इसमें 4% से ज्यादा तेजी आई है, लेकिन जेपी मॉर्गन का मानना है कि हालिया तेजी कुछ ज्यादा हो गई है।

क्या है ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी अब भी अपने अगले बड़े कैपेक्स (पूंजीगत खर्च) चक्र के लिए बैंक फंडिंग का इंतजार कर रही है। वोडाफोन आइडिया ने वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) के जरिए ₹18,000 करोड़ जुटाए थे, जिससे नेटवर्क निवेश में कुछ सुधार हुआ और ग्राहकों के नुकसान की रफ्तार थोड़ी कम हुई। लेकिन यह निवेश सकारात्मक नेट सब्सक्राइबर जोड़ने के लिए पर्याप्त नहीं था। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्राहकों को वापस लाने और वृद्धि की राह पर लौटने के लिए कंपनी को मजबूत नेटवर्क विस्तार पर लगातार खर्च करना होगा।

जेपी मॉर्गन ने कंपनी के अगले तीन साल में कैश EBITDA को तीन गुना बढ़ाने के लक्ष्य को भी काफी आक्रामक बताया है। इस अनुमान में यह मानकर चला गया है कि वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल और रिलायंस जियो से बाजार हिस्सेदारी हासिल करेगी। हालांकि ब्रोकरेज इस धारणा को लेकर सतर्क है। उसका कहना है कि टेलीकॉम सेक्टर में प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी है और बाजार हिस्सेदारी बढ़ाना आसान नहीं होगा।

प्रमोटर ने खरीदे हैं शेयर

ब्रोकरेज के अनुसार वित्त वर्ष 2027 के अनुमानित EV/EBITDA के 15 गुना मूल्यांकन पर शेयर में ज्यादातर सकारात्मक पहलू पहले ही शामिल हो चुके हैं। इस बीच प्रमोटर कुमार मंगलम बिड़ला ने 30 जनवरी से 3 फरवरी के बीच ओपन मार्केट से करीब 5.96 करोड़ शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है, जिससे निवेशकों का भरोसा कुछ मजबूत हुआ है। फिर भी जेपी मॉर्गन का मानना है कि जब तक बैंक फंडिंग सुनिश्चित नहीं होती और लगातार सकारात्मक ग्राहक वृद्धि नहीं दिखती, तब तक कंपनी के कारोबार को पूरी तरह स्थिर नहीं माना जा सकता।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,