1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट नजदीक, 18267% का दिया रिटर्न
Vega Jewellers Ltd ने निवेशकों को एक शेयर पर 4 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है। कंपनी ने बोनस शेयर के लिए जो रिकॉर्ड डेट तय किया है वो अगले हफ्ते है। 1 साल में कंपनी ने निवेशकों का पैसा दोगुना किया है।

Multibagger Stock: मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी Vega Jewellers Ltd ने बोनस शेयर (Bonus Share) देने का ऐलान किया है। कंपनी पहली बार निवेशकों को बोनस शेयर (Bonus Stock) दे रही है। योग्य निवशकों को कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया जा रहा है। जिसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया गया है। जोकि अगले हफ्ते है।
मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री (Bonus Share Latest News)
कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि रिकॉर्ड डेट पर 1 शेयर होल्ड करने वाले निवेशकों को 4 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए Vega Jewellers Ltd ने 24 अप्रैल 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया हुआ है। अगले हफ्ते में शुक्रवार के दिन कंपनी शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड करेगी।
कंपनी ने दिया है कई बार निवेशकों को डिविडेंड (Dividend Stocks Update)
बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी ने 2003 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड दिया था। दूसरी बार Vega Jewellers Ltd के शेयर 2004 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर पर 0.75 रुपये का डिविडेंड मिला था। तीसरी बार कंपनी ने 2005 में डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 1 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। बता दें, आखिरी बार यह मल्टीबैगर स्टॉक 2014 में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब योग्य निवेशकों को एक शेयर 1 रुपये का डिविडेंड मिला था।
शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (Vega Jewellers Share price)
कंपनी के शेयर गुरुवार को मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर 312.25 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे। बीएसई के डाटा के अनुसार इस साल अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 53.86 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 586.87 प्रतिशत भाव बढ़ा है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। बता दें, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18267 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
प्रमोटर्स बढ़ा रहे हैं हिस्सेदारी
दिसंबर तिमाही के अंततक कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 69.73 प्रतिशत थी। वहीं, पब्लिक के पास तब 30.27 प्रतिशत हिस्सा था। 19 जनवरी 2026 के डाटा के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 71.22 प्रतिशत हो गई है। वहीं, पब्लिक के पास घटकर 28.789 प्रतिशत हिस्सा रह गया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


