बाजार में उतरते ही रॉकेट बना शेयर, 150 रुपये के पार पहुंचा दाम, फिर आई तेज गिरावट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयर NSE में 10% के प्रीमियम के साथ 154 रुपये पर लिस्ट हुए
  • कंपनी के शेयर BSE में 151 रुपये पर लिस्ट हुए हैं
  • लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 5% लुढ़क गए हैं
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था

IPO
वीगालैंड डिवेलपर्स के आईपीओ पर 14 गुना से ज्यादा दांव लगा था।

वीगालैंड डिवेलपर्स की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई। कंपनी के शेयर शुक्रवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 10 पर्सेंट के उछाल के साथ 154 रुपये पर लिस्ट हुए। वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 7.86 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 151 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 140 रुपये था। वीगालैंड डिवेलपर्स के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 210 करोड़ रुपये तक का था।

लिस्टिंग के बाद लुढ़क गए वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयर
लिस्टिंग के बाद वीगालैंड डिवेलपर्स (Veegaland Developers) के शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 5 पर्सेंट के लोअर सर्किट के साथ 146.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में वीगालैंड डिवेलपर्स के शेयर 5 पर्सेंट की गिरावट के साथ 143.45 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी का मार्केट कैप 699.32 करोड़ रुपये रहा है। IPO से पहले कंपनी में प्रमोटर एंड प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी 92 पर्सेंट थी, जो कि अब घटकर 63.69 पर्सेंट रह गई है।

IPO पर लगा 14 गुना से ज्यादा दांव
वीगालैंड डिवेलपर्स के आईपीओ पर टोटल 14.60 गुना बोली लगी। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स की कैटेगरी में 9.95 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 19.41 गुना दांव लगा। वीगालैंड डिवेलपर्स के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 19.13 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक कम से कम 1 लॉट और अधिकतम 13 लॉट के लिए दांव लगा सकते थे। आईपीओ की एक लॉट में 107 शेयर थे। एक लॉट के लिए आम निवेशकों को 14,980 रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है वीगालैंड डिवेलपर्स?
वीगालैंड डिवेलपर्स लिमिटेड (Veegaland Developers) की शुरुआत साल 2007 में हुई है। वीगालैंड डिवेलपर्स रियल एस्टेट डिवेलपमेंट में सक्रिय है, रेजिडेंशियल, कमर्शियल और मिक्स्ड यूज प्रोजेक्ट्स पर कंपनी का फोकस है। वीगालैंड डिवेलपर्स प्लानिंग, कंस्ट्रक्शन और प्रॉपर्टी डिवेलपमेंट का काम करती है। कंपनी का फोकस क्वॉलिटी कंस्ट्रक्शन, मॉडर्न डिजाइन और समय से प्रोजेक्ट्स की डिलीवरी देने पर है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हाउसिंग प्रोजेक्ट्स, कमर्शियल कॉम्प्लेक्सेज और इंटीग्रेटेड डिवेलपमेंट शामिल है। वीगालैंड डिवेलपर्स 10 प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है। 12 प्रोजेक्ट्स पर कंपनी काम कर रही है और 3 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स हैं। वीगालैंड डिवेलपर्स, आईपीओ से जुटाए गए फंड का इस्तेमाल मौजूदा प्रोजेक्ट्स और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के डिवेलपमेंट की फंडिंग और लैंड एक्विजिशन पर करेगी। साथ ही, जनरल कॉरपोरेट पर्पज में भी फंड यूज करेगी।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़बाजार में उतरते ही रॉकेट बना शेयर, 150 रुपये के पार पहुंचा, फिर आई तेज गिरावट