Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़vedanta shares rose for the fourth consecutive day with nuvama setting a target price of rs 806
वेदांता के शेयर कीमत में लगातार चौथे दिन बढ़त, नुवामा ने टार्गेट प्राइस ₹806 रखा

वेदांता के शेयर कीमत में लगातार चौथे दिन बढ़त, नुवामा ने टार्गेट प्राइस ₹806 रखा

संक्षेप:

Vedanta share Price: खनन कंपनी वेदांता के शेयर आज भी मजबूती के साथ कारोबार करते हुए लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की। शेयर की कीमत में 6.6% की उछाल आई और यह प्रति शेयर 679.45 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

Jan 14, 2026 01:31 pm ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खनन कंपनी वेदांता के शेयर बुधवार, 14 जनवरी को भी मजबूती के साथ कारोबार करते हुए लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी दर्ज की। शेयर की कीमत में 6.6% की उछाल आई और यह प्रति शेयर 679.45 रुपये के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इस तरह चार दिनों में कुल 13% की वृद्धि हुई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मेटल स्टॉक्स में भी तेजी का माहौल

वेदांता के अलावा, अन्य प्रमुख धातु कंपनियों के शेयर भी ऊपर कारोबार कर रहे थे। इसका कारण आधारभूत और कीमती धातुओं दोनों के दामों में मजबूती बनी रहना है। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के खिलाफ आपराधिक मामले की संभावना ने केंद्रीय बैंक की स्वतंत्रता को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ा दी हैं।

वैश्विक घटनाओं का असर

इस रैली को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा वेनेजुएला के नेता को हिरासत में लेने, ग्रीनलैंड पर कब्जे की फिर से धमकी और ईरान में हिंसक प्रदर्शन जैसी घटनाओं से भी समर्थन मिला। इन घटनाक्रमों ने व्यापक रूप से धातु शेयरों को ऊंचा बनाए रखने में मदद की, भले ही प्रमुख शेयर सूचकांक दबाव में रहे।

₹806 तक जा सकता है शेयर

नुवामा ने वेदांता पर अपनी "बाय" रेटिंग बनाए रखी और अपने प्राइस टारगेट को 18% बढ़ाकर पहले के ₹686 से ₹806 कर दिया। नुवामा का टारगेट उन 14 एनालिस्ट में सबसे अधिक है, जो इस स्टॉक को कवर करते हैं। रिवाइज्ड प्राइस टारगेट का मतलब है कि मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से 27% का अपसाइड पोटेंशियल है।

वेदांता को ट्रैक करने वाले 14 एनालिस्ट में से किसी ने भी स्टॉक को "सेल" रेटिंग नहीं दी है। उनमें से 10 ने "बाय" रेटिंग दी है, जबकि बाकी चार ने "होल्ड" करने की सलाह दी है।

क्यों बढ़ाया लक्ष्य?

नुवामा ने बढ़ते हुए धातु दामों के अलावा, कंपनी के चल रहे डिमर्जर से मूल्य मुक्त होने की संभावना को भी लक्ष्य बढ़ाने का आधार बनाया है। सभी बिजनेस सेगमेंट के वैल्यूएशन में बढ़ोतरी को शामिल किया गया है। बढ़ी हुई कमोडिटी कीमतों और उत्पादन मात्रा में समायोजन को शामिल करने से लक्ष्य मूल्य 806 रुपये तक पहुंच गया।

भविष्य के अनुमान

एलएमई में एल्युमिनियम, जिंक और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी को देखते हुए ब्रोकरेज ने अपने अनुमानों को अपग्रेड किया है। वित्त वर्ष 2027 और 2028 के EBITDA पूर्वानुमान को क्रमशः 17% और 8% बढ़ा दिया गया है। नुवामा के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच EBITDA में 20% की सालाना चक्रवृद्धि दर से वृद्धि होने का अनुमान है।

वैश्विक स्तर पर वर्ष 2026 में एल्युमिनियम, जिंक और चांदी की आपूर्ति में कमी रहने की उम्मीद के बीच, ब्रोकरेज को इन धातुओं की कीमतें ऐतिहासिक औसत से काफी ऊपर रहने की उम्मीत है। उन्होंने वित्त वर्ष 2027 और 2028 के लिए एल्युमिनियम का औसत मूल्य 3,000 और 2,750 अमेरिकी डॉलर प्रति टन, जिंक का 3,000 और 2,900 डॉलर प्रति टन और चांदी का 60 और 55 डॉलर प्रति औंस रहने का अनुमान जताया है।

कंपनी के प्रदर्शन पर सकारात्मक नजर

मेटल की बढ़ी हुई कीमतों के अलावा, एल्युमिनियम में लागत कम होना, अंतरराष्ट्रीय जिंक व्यवसाय में उत्पादन बढ़ना और बिजली व्यवसाय के प्रदर्शन में सुधार से वेदांता के EBiDTA को समर्थन मिलने की उम्मीत है। नुवामा के अनुसार, वित्त वर्ष 2028 तक यह 724 अरब रुपये तक पहुंच सकता है।

वर्ष 2026 की शुरुआत मजबूत

वर्ष 2025 में निवेशकों को 36% का भारी रिटर्न देने के बाद, वेदांता के शेयर ने वर्ष 2026 में भी जीतने का सिलसिला जारी रखा है। 2026 के पहले 10 कारोबारी सत्रों में शेयर की कीमत में 12% की और वृद्धि हुई है। यह रैली तीन साल में 111% और पांच साल में 275% के उछाल में भी योगदान दे रही है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।