वेदांता के शेयर पर फिदा हुए 6 ब्रोकरेज, 350 रुपये तक जा सकता है भाव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वेदांता लिमिटेड का मुनाफा 71.8 प्रतिशत बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये रहा
  • हालांकि,शुक्रवार को शेयर बिकवाली मोड में नजर आए
Vedanta Q4 results
वेदांता के शेयर में सुस्ती

वैसे तो वेदांता लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को सुस्त रहे लेकिन ब्रोकरेज इसको लेकर बुलिश हैं। तिमाही नतीजे के बाद मोतीलाल ओसवाल समेत कई ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस अपग्रेड किया है। हालांकि, सिटी शेयर को बेचने की सलाह दे रहा है। बता दें कि अभी शेयर की कीमत 265 रुपये पर है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में वेदांता लिमिटेड का मुनाफा 71.8 प्रतिशत बढ़कर 5,473 करोड़ रुपये रहा। अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली कंपनी का 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में मुनाफा 3,185 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में परिचालन आय 53.6 प्रतिशत बढ़कर 24,205 करोड़ रुपये हो गई जो एक साल पहले 15,754 करोड़ रुपये थी।

तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 17,558 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 13,203 करोड़ रुपये था। वेदांता लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक अरुण मिश्रा ने कहा, '' वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत हमने मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। कारोबार अलग करने (डीमर्जर) के बाद वेदांता के सभी कारोबार सेग्मेंट ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमारे पूरे कारोबार में लगातार परिचालन प्रदर्शन हमारी एसेट्स की मजबूती, उत्पादन वृद्धि, लागत दक्षता और मूल्य सृजन पर निरंतर ध्यान का परिणाम है।'' कंपनी ने कहा कि वित्तीय लागत सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ी जबकि तिमाही आधार पर इसमें पांच प्रतिशत की कमी आई।

क्या कहते हैं ब्रोकरेज?

वेदांता लिमिटेड के जून तिमाही के नतीजे रेवेन्यू के मामले में एनालिस्ट के अनुमानों के काफी हद तक अनुरूप रहे। मोतीलाल ओसवाल ने बताया कि मैनेजमेंट की योजना कमाई में मजबूत ग्रोथ बनाए रखने की है। तय किए गए कैपेक्स प्लान अच्छी तरह आगे बढ़ रहे हैं और इनसे लागत में और बचत होने की संभावना है। कंपनी का मानना ​​है कि वेदांता अपने कर्ज कम करने के प्लान पर मजबूती से कायम है। कंपनी के मुताबिक ज्यादा कैश फ्लो कंपनी के विस्तार और कर्ज कम करने, दोनों ही प्रयासों में मदद करेगा।

मोतीलाल ओसवाल ने शेयर के लिए 290 रुपये टारगेट प्राइस दिया है। एक अन्य ब्रोकरेज Emkay ने पर अपनी 'बाय' रेटिंग बनाए रखी और टारगेट 350 रुपये तय किया, जो अब तक का सबसे ऊंचा टारगेट है। CLSA और ICICI सिक्योरिटीज ने ₹345 का टारगेट दिया है जबकि नुवामा इसे ₹333, इन्वेस्टेक ₹319 और कोटक ₹305 पर देख रहे हैं। इसमें सिटी का ₹235 का टारगेट सबसे कम है। यह एकमात्र ब्रोकरेज है जिसने शेयर को बेचने की सलाह दी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़वेदांता के शेयर पर फिदा हुए 6 ब्रोकरेज, 350 रुपये तक जा सकता है भाव