वेदांता को 5710 करोड़ रुपये का मुनाफा, 5 महीने में 82% चढ़ गए हैं कंपनी के शेयर
वेदांता को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 5710 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 61% बढ़ा है। वेदांता के शेयर 5 महीने में 82 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों ने गुरुवार को 52 हफ्ते का नया हाई बनाया है।

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 61 पर्सेंट बढ़ा है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में वेदांता को 5710 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में वेदांता को 3547 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वेदांता के शेयर गुरुवार को BSE में करीब 4 पर्सेंट की तेजी के साथ 766.10 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 770 रुपये पर भी पहुंचे और 52 हफ्ते का नया हाई बनाया।
करीब 37% बढ़ा है वेदांता का रेवेन्यू
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 36.9 पर्सेंट बढ़ा है। तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 23,369 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल की समान अवधि में 17,063 करोड़ रुपये था। अगर तिमाही आधार पर देखें तो वेदांता का रेवेन्यू 24.7 पर्सेंट बढ़ा है। सितंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 18,747 करोड़ रुपये था। दिसंबर 2025 तिमाही में वेदांता का इबिट्डा सालाना आधार पर 34 पर्सेंट बढ़कर 15,171 करोड़ रुपये रहा है। वेदांता का इबिट्डा मार्जिन सालाना आधार पर 629 बेसिस प्वाइंट (6.29 पर्सेंट) बढ़ा है।
5 महीने में 82% से ज्यादा चढ़ गए हैं वेदांता के शेयर
माइनिंग सेक्टर से जुड़ी कंपनी वेदांता के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। वेदांता के शेयर पिछले 5 महीने में 82 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर 29 अगस्त 2025 को 420.65 रुपये पर थे। वेदांता के शेयर 29 जनवरी 2026 को 766.10 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले एक महीने में देखें तो वेदांता के शेयरों में करीब 30 पर्सेंट की तेजी आई है। वेदांता के शेयर पिछले 5 साल में 375 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 161.25 रुपये से बढ़कर 765 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। वेदांता के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 770 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 362.20 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें

