1 पर 4 शेयर फ्री! निवेशकों को बड़ा ऑफर दे रही ये कंपनी; इस दिन तक मिलेगा मौका
मुख्य बातें
- Vedanta Limited Demerger Today: वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) का डिमर्जर निवेशकों के लिए बड़ा मौका बनकर आया है, जिसमें 1 शेयर पर 4 नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे
- इसका फायदा पाने के लिए 29 अप्रैल 2026 तक शेयर खरीदना जरूरी है, क्योंकि 30 अप्रैल एक्स-डेट है

Vedanta Limited Demerger Today: मेटल और माइनिंग सेक्टर की कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) एक बड़े कॉर्पोरेट बदलाव के दौर से गुजर रही है। कंपनी का बहुप्रतीक्षित डिमर्जर (Demerger) अब फाइनल स्टेज में पहुंच चुका है, जिसे निवेशक ‘Buy 1 Get 4’ ऑफर की तरह देख रहे हैं। आसान भाषा में समझें तो अगर आपके पास वेदांता का 1 शेयर है, तो आपको इसके बदले 4 अलग-अलग कंपनियों के शेयर मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कब तक खरीदना जरूरी है?
डिमर्जर का फायदा लेने के लिए टाइमिंग बेहद अहम है। 29 अप्रैल 2026 के दिन तक खरीदे गए शेयर पर डिमर्जर का फायदा मिलेगा। 30 अप्रैल 2026 एक्स-डेट है। इस दिन से शेयर बिना डिमर्जर बेनिफिट के ट्रेड होगा। वहीं, 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट है। इसी दिन तय होगा कि किन निवेशकों को नए शेयर मिलेंगे। भारत में T+1 सेटलमेंट सिस्टम लागू है। इसलिए निवेशकों को कम से कम एक दिन पहले यानी 29 अप्रैल तक शेयर खरीदना जरूरी है।
डिमर्जर में क्या मिलेगा?
कंपनी के प्लान के मुताबिक, हर शेयरहोल्डर को 1:1 के अनुपात में नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे, यानी 1 शेयर के बराबर 4 नई कंपनियों के 1-1 शेयर होंगे। इन नई कंपनियां में VAML (Vedanta Aluminium Metal Ltd), TSPL (Talwandi Sabo Power Ltd), मॉल्को एनर्जी (Malco Energy) और वेदांता आयरन एंड स्टील (Vedanta Iron and Steel) शामिल हैं। इसका मतलब निवेशकों को अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों में डायरेक्ट हिस्सेदारी मिलेगी।
कब लिस्ट होंगे नए शेयर?
डिमर्जर के बाद नई कंपनियों की लिस्टिंग तुरंत नहीं होती। एक्सपर्ट्स के मुताबिक लिस्टिंग में 4 से 8 हफ्ते लग सकते हैं। यह पूरी तरह रेगुलेटरी अप्रूवल और प्रोसेस पर निर्भर करेगा।
क्यों खास है ये डिमर्जर?
इस डिमर्जर का मकसद कंपनी के अलग-अलग बिजनेस को स्वतंत्र बनाना है, ताकि हर यूनिट अपनी ग्रोथ पर फोकस कर सके। अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) के अनुसार, यह कदम शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ा वैल्यू अनलॉक कर सकता है। अभी वेदांता एक बड़ी कंपनी है जिसमें कई बिजनेस शामिल हैं, लेकिन डिमर्जर के बाद हर बिजनेस अलग कंपनी बनेगा और निवेशकों को ज्यादा पारदर्शिता मिलेगी। इससे वैल्यूएशन बेहतर हो सकता है।
निवेशकों के लिए जरूरी बातें
30 अप्रैल के बाद खरीदे गए शेयर पर डिमर्जर का फायदा नहीं मिलेगा। एक्स-डेट पर शेयर की कीमत में एडजस्टमेंट होगा और नई कंपनियों की लिस्टिंग तक इंतजार करना पड़ेगा।
आसान भाषा में समझें
अगर आप 29 अप्रैल तक वेदांता का शेयर खरीद लेते हैं, तो आपको 4 नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे। 30 अप्रैल के बाद खरीदने पर यह फायदा नहीं मिलेगा। नई कंपनियां अगले 1-2 महीने में लिस्ट हो सकती हैं। इस लिहाज से यह डिमर्जर निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है, लेकिन सही समय पर निवेश करना सबसे जरूरी है।
लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए
काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते
हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग
पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में
ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में
भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी
निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के
दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई
स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही
क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही
नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।


