वेदांता का होगा 5 लिस्टेड कंपनियों में बंटवारा, अनिल अग्रवाल ने बताई टाइमलाइन, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Mar 29, 2026 05:00 pm ISTTarun Pratap Singh मिंट
share

Vedanta Demerger Timeline: वेदांता लिमिटेड का बंटवारा 5 हिस्सों में होने जा रहा है। कंपनी के मुखिया अनिल अग्रवाल ने इस डिमर्जर के टाइमलाइन की जानकारी दे दी है। 

वेदांता का होगा 5 लिस्टेड कंपनियों में बंटवारा, अनिल अग्रवाल ने बताई टाइमलाइन, कल फोकस में रहेंगे शेयर

Vedanta Demerger Timeline: देश की दिग्गज कंपनी वेदांता का बंटवारा 5 लिस्टेड कंपनियों में होने जा रहा है। फाइनेंशियल टाइम्स ने चेयरमैन अनिल अग्रवाल के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वेदांता का बंटवारा 5 हिस्सों में अगले महीने हो जाएगा। ट्रिब्यूनल ने दिसंबर 2025 में वेदांता के बंटवारे की मंजूरी दे दी है। बता दें, बीते कई सालों से वेदांता के इस रिस्ट्रक्चर को लेकर चर्चा चल रही थी।

कौन सी 5 लिस्टेड कंपनियां होंगी?

पहली कंपनी का नाम Vedanta Ltd ही होगा। यह कंपनी मेटल बिजनेस को संभालेगी। इसके अलावा अन्य 4 कंपनियां वेदांता एल्युमिनियम, Talwandi Sabo Power, वेदांता स्टील एंड आयरन और माल्को एनर्जी हैं। बता दें, अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली पैरेंट कंपनी इन सभी कंपनियों में आधे से अधिक की हिस्सेदारी अपने पास रखेगी।

वेदांता का बंटवारा 5 हिस्सों में ऐसे समय में हो रहा है जब कंपनी अपने कर्ज को कम करने के लिए जूझ रही है। अनिल अग्रवाल ने बताया कि वेदांता के बंटवारे के बाद 5 नई यूनिट्स पर में कंपनी का कुल कर्ड 7 अरब डॉलर होगा।

क्या कुछ कहा है अनिल अग्रवाल ने?

फाइनेंशियल टाइम्स से बातचीत में अनिल अग्रवाल ने बताया कि यह बंटवारा शेयरहोल्डर्स के लिए अधिक वैल्यू बनाने में सफल होगा। नई कंपनियों के पास ग्रोथ करने के लिए फ्री हैंड रहेगा। मौजूदा समय में वेदांता का मार्केट वैल्यू 27 बिलियन डॉलर है। अनिल अग्रवाल ने उम्मीद जताई है कि अगले 5 साल में पांचों कंपनियों की मार्केट वैल्यू दोगुना हो जाएगी। उन्होने कहा कि लोग कह रहे हैं कि मार्केट वैल्यू आसानी से दोगुना हो जाएगी।

भारत सरकार वेदांता के डिमर्जर से सहमत नहीं थी। जिसकी वजह से कंपनी को कई कानूनी अड़चनों का सामना करना पड़ा। लेकिन कानूनी चुनौतियों के खारिज होने के बाद अब वेदांता का बंटवारा 5 हिस्सों में होने जा रहा है।

वेदांता के शेयरों कि क्या स्थिति है?

शुक्रवार को वेदांता लिमिटेड का शेयर 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बीएसई में 649.55 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत की तेजी आई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,