डिमर्जर के बाद वेदांता का पहली बार डिविडेंड का ऐलान, शेयर 4% तक चढ़ा

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • वेदांता का शेयर करीब 264-265 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद भाव ₹255.05 से लगभग 3.7 फीसदी ऊपर था
  • कंपनी डिमर्जर के बाद पहली बार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान की है

Vedanta Share
Vedanta कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी।

अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को करीब 4 प्रतिशत तक तेजी देखने को मिली। कंपनी डिमर्जर के बाद पहली बार वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड का ऐलान की है। कंपनी के बोर्ड की बैठक 8 अक्टूबर 2026 को होगी। इसमें वित्त वर्ष 2026-27 के पहले अंतरिम डिविडेंड पर फैसला लिया जाएगा। बिजनेस स्टैंडर्ड के मुताबिक डिविडेंड की पात्रता तय करने के लिए 14 अक्टूबर 2026 को रिकॉर्ड डेट निर्धारित की गई है।

डिमर्जर के बाद पहला डिविडेंड

वेदांता का डिमर्जर 2026 में पूरा हुआ था। इसके तहत एल्युमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और आयरन एंड स्टील कारोबार अलग-अलग कंपनियों में बांटे गए। इन कंपनियों के शेयर जून 2026 में शेयर बाजार में लिस्ट हुए थे।

वेदांता के शेयर में क्यों आई तेजी?

डिविडेंड की उम्मीद से निवेशकों का सेंटीमेंट मजबूत हुआ है। मंगलवार को वेदांता का शेयर करीब 264-265 रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा, जो पिछले बंद भाव ₹255.05 से लगभग 3.7 फीसदी ऊपर था। हालांकि, डिविडेंड की वास्तविक राशि अभी घोषित नहीं हुई है। इसका फैसला 8 अक्टूबर की बोर्ड बैठक में होगा।

₹249 अहम सपोर्ट, ₹290 पर बड़ी चुनौती

वेदांता के शेयर में डिमर्जर के बाद से नकारात्मक रुख के साथ व्यापक दायरे में कारोबार हो रहा है। पिछले सप्ताह शेयर ने जून के निचले स्तर 249 रुपये के आसपास सपोर्ट लिया और वहां से अच्छी रिकवरी दिखाई।

पृथ्वी फिनमार्ट के AVP एवं हेड-टेक्निकल इक्विटी रिसर्च हरीश जुजारे के मुताबिक, आगे 249 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट जोन रहेगा। ऊपर की ओर शेयर के लिए 200-DMA करीब 270 रुपये पर है, जबकि 290 रुपये प्रमुख रेजिस्टेंस का काम करेगा। विश्लेषक के अनुसार, फिलहाल वेदांता ब्रॉड कंसोलिडेशन फेज में है। ₹249 के नीचे मजबूत क्लोजिंग आने पर डाउनट्रेंड फिर तेज हो सकता है।

वेदांता पावर का निफ्टी 500 में शामिल

वेदांता पावर का निफ्टी 500 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 जैसे प्रमुख सूचकांकों में शामिल होना, और दूसरी, मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने तथा धातुओं की कीमतों में उछाल के चलते वेदांता ग्रुप के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ना। लाइव मिंट ने बोनांजा की रिसर्च एनालिस्ट खुशी मिस्त्री के हवाले से बताया है कि निफ्टी 500 में शामिल होने से वेदांता पावर पर संस्थागत निवेशकों का फोकस बढ़ सकता है और पैसिव/इंडेक्स-लिंक्ड फंड्स के जरिए निवेश आ सकता है।

हालांकि, उन्होंने इसे केवल एक नियर-टर्म सेंटीमेंट और लिक्विडिटी कैटलिस्ट बताया है, न कि कोई स्टैंडअलोन फंडामेंटल ट्रिगर। मिस्त्री के अनुसार, शेयर की मीडियम-टर्म आउटलुक के लिए कंपनी की कमाई, बिजली की मांग, क्षमता विस्तार और बैलेंस शीट की स्थिति अहम रहेंगी।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़डिमर्जर के बाद वेदांता का पहली बार डिविडेंड का ऐलान, शेयर 4% तक चढ़ा