बड़ा ऐलान: शेयरधारकों को फ्री शेयर देगी ये कंपनी, तय हुई डिमर्जर की तारीख; निवेशकों के लिए बड़ी खबर

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

Vedanta Ltd Share Price: वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने अपने बड़े डिमर्जर के लिए 1 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट घोषित कर दी है। इस फैसले के तहत निवेशकों को 1:1 के अनुपात में नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे, जिसमें एल्युमिनियम, पावर और ऑयल-गैस बिजनेस शामिल हैं। 

बड़ा ऐलान: शेयरधारकों को फ्री शेयर देगी ये कंपनी, तय हुई डिमर्जर की तारीख; निवेशकों के लिए बड़ी खबर

Vedanta Ltd Share Price: मेटल और माइनिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी वेदांता लिमिटेड (Vedanta Ltd) ने अपने डिमर्जर (कंपनी विभाजन) को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी के बोर्ड ने 1 मई 2026 को इस डिमर्जर की रिकॉर्ड डेट और इफेक्टिव डेट तय की है। इसका मतलब यह है कि इस तारीख तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें नई कंपनियों के शेयर भी मिलेंगे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इस डिमर्जर के तहत मौजूदा वेदांता (Vedanta) को कई अलग-अलग कंपनियों में बांटा जाएगा। इसमें एल्युमिनियम, पावर, ऑयल एंड गैस और अन्य बिजनेस शामिल हैं। सबसे खास बात यह है कि शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में शेयर मिलेंगे, यानी अगर आपके पास वेदांता (Vedanta) का 1 शेयर है, तो आपको नई कंपनियों जैसे वेदांता अल्युमीनियम मेटल लिमिटेड (Vedanta Aluminium Metal Ltd -VAML) और तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) (Talwandi Sabo Power Ltd-TSPL) का भी 1-1 शेयर मिलेगा। इसी तरह अन्य डिमर्ज्ड यूनिट्स में भी हिस्सेदारी दी जाएगी।

यह कदम भारत के मेटल सेक्टर में अब तक के सबसे बड़े कॉरपोरेट री-स्ट्रक्चरिंग में से एक माना जा रहा है। अभी तक वेदांता (Vedanta) एक डाइवर्सिफाइड कंपनी थी, जिसमें कई तरह के बिजनेस शामिल थे। लेकिन, डिमर्जर के बाद हर बिजनेस अलग-अलग लिस्टेड कंपनी के रूप में काम करेगा। इससे निवेशकों को यह फायदा होगा कि वे अपनी पसंद के सेक्टर जैसे एल्युमिनियम या ऑयल में सीधे निवेश कर सकेंगे।

इस योजना को पहले ही नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (National Company Law Tribunal- NCLT) से मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद कंपनी ने इसे लागू करने की दिशा में तेजी दिखाई। कंपनी का मानना है कि इससे बिजनेस स्ट्रक्चर आसान होगा, मैनेजमेंट का फोकस बढ़ेगा और हर यूनिट अपने हिसाब से ग्रोथ कर पाएगी।

वेदांता (Vedanta) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) का मानना है कि डिमर्जर के बाद अलग-अलग कंपनियों की कुल वैल्यू मौजूदा कंपनी की वैल्यू से ज्यादा हो सकती है, यानी निवेशकों के लिए इसमें वैल्यू अनलॉक होने की संभावना है।

अब निवेशकों की नजर 1 मई की रिकॉर्ड डेट पर टिकी है, क्योंकि यही तय करेगा कि किसे नई कंपनियों के शेयर मिलेंगे। इसके बाद अगला बड़ा सवाल होगा। इन नई कंपनियों की लिस्टिंग कब होगी और बाजार उन्हें कैसे वैल्यू देगा। वेदांता (Vedanta) का यह डिमर्जर निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका भी हो सकता है और एक नया निवेश विकल्प भी खोल सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,