मुकेश अंबानी की कंपनी से मिला रिपीट ऑर्डर, झुनझुनवाला के दांव वाला शेयर बना रॉकेट

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड से रिपीट ऑर्डर मिलने के बाद वीए टेक वाबाग के शेयर बुधवार को 9% से ज्यादा चढ़ गए हैं
  • मल्टीबैगर कंपनी पर रेखा झुनझुनवाला का भी बड़ा दांव है

Multibagger Stock
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला के पास वीए टेक वाबाग 50 लाख शेयर हैं।

वाटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी वीए टेक वाबाग के शेयरों में बुधवार को बाजार खुलते ही तूफानी तेजी आई है। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 2190 रुपये पर पहुंच गए हैं। वीए टेक वाबाग को मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से रिपीट ऑर्डर मिला है। यह रिपीट ऑर्डर जामनगर में एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) डिलीवर करने के लिए है। दिग्गज इनवेस्टर रेखा झुनझुनवाला का कंपनी पर बड़ा दांव है।

RIL से मिला है 100-250 करोड़ रुपये का मीडियम ऑर्डर
वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) ने एक्सचेंज फाइलिंग के जरिए बताया है कि उसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) से एक मीडियम ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर 100-250 करोड़ रुपये का है। यह ऑर्डर जामनगर में धीरूभाई अंबानी ग्रीन एनर्जी गीगा कॉम्प्लेक्स में एफ्लूएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ETP) के डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और कमीशनिंग के लिए है। इस ऑर्डर को ऑर्डर अनाउंसमेंट से 13 महीने में पूरा किए जाने की उम्मीद है।

रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 50,00,000 शेयर
दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) पर बड़ा दांव है। रेखा झुनझुनवाला के पास वाटर सप्लाई एंड मैनेजमेंट इंडस्ट्री की इस कंपनी के 50,00,000 शेयर हैं। कंपनी में झुनझुनवाला की हिस्सेदारी 7.87 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा जून 2026 तिमाही तक का है। मोतीलाल ओसवाल स्मॉल कैप फंड के पास भी इस मल्टीबैगर कंपनी के 17,52,271 शेयर हैं। कंपनी में फंड की हिस्सेदारी 2.76 पर्सेंट है।

675% से अधिक उछल गए हैं वीए टेक वाबाग के शेयर
मल्टीबैगर कंपनी वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) के शेयरों में पिछले कुछ साल में तूफानी तेजी आई है। वीए टेक वाबाग के शेयर पिछले 4 साल में 675 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2022 को 278.75 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 सितंबर 2026 को 2190 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 साल में वीए टेक वाबाग के शेयरों में 545 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। तीन साल में कंपनी के शेयर 350 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। अगर पिछले एक साल की बात करें तो वीए टेक वाबाग के शेयर 45 पर्सेंट से ज्यादा चढ़े हैं। वहीं, पिछले 6 महीने में वीए टेक वाबाग के शेयरों में 85 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 2252.40 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1033.95 रुपये है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़मुकेश अंबानी की कंपनी से मिला ऑर्डर, झुनझुनवाला के दांव वाला शेयर बना रॉकेट