Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़US pharma company ingenus founder billionaire rama raju mantena who host indian lavish wedding detail is here
फार्मा सेक्टर के दिग्गज, US से भारत तक कारोबार…अब चर्चा में क्यों राजू मंटेना?

फार्मा सेक्टर के दिग्गज, US से भारत तक कारोबार…अब चर्चा में क्यों राजू मंटेना?

संक्षेप:

अमेरिकी उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी के कार्यक्रम झीलों की नगरी उदयपुर में शुरू हो गए हैं, जहां शुक्रवार रात सिटी पैलेस के माणक चौक में 'संगीत सेरेमनी' में कई बॉलीवुड कलाकार शामिल हुए।

Nov 22, 2025 07:14 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

झीलों की नगरी उदयपुर में इन दिनों एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। यह शादी अमेरिकी उद्योगपति रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की है। 24 नवंबर तक चलने वाले इस शादी कार्यक्रम में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे समेत देश-विदेश की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं। बॉलीवुड-हॉलीवुड समेत खेल जगत के भी कई सेलेब्स शिरकत लेने वाले हैं। अब हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर रामा राजू मंटेना कौन है और इनका कारोबार क्या है?

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फार्मा सेक्टर के हैं दिग्गज

रामा राजू मंटेना की बात करें तो वह अमेरिकी फार्मास्यूटिकल सेक्टर के दिग्गज हैं। वे ओरलैंडो (फ्लोरिडा) स्थित इंजेनस फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन और सीईओ हैं, जो कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की जेनेरिक दवाओं पर फोकस करती है। कंपनी के R&D सेंटर अमेरिका, स्विट्जरलैंड और भारत में फैले हैं। मंटेना ने अपने करियर में कई हेल्थकेयर वेंचर्स लॉन्च किए, जिनमें आईकोर हेल्थकेयर (स्पेशलिटी ट्रीटमेंट के लिए कॉस्ट मैनेजमेंट), इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी नेटवर्क (आईओएन) और ऑन्कोस्क्रिप्ट्स (अमेरिका की पहली कैंसर स्पेशलिटी फार्मेसी) शामिल हैं। भारत के जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (जेएनटीयू) से कंप्यूटर साइंस में बैचलर और अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड से क्लिनिकल फार्मेसी की डिग्री लेने वाले मंटेना की नेट वर्थ 1.5 बिलियन डॉलर से अधिक बताई जाती है। उनकी पत्नी पद्मजा मंटेना फिलैंथ्रोपी में सक्रिय हैं। रामा राजू की बेटी नेत्रा मंटेना खुद कंपनी से जुड़ी हुई हैं और भारतीय संस्कृति से गहरा लगाव रखती हैं।

रामा राजू के दमाद के बारे में

रामा राजू मंटेना के दमाद और नेत्रा के पति वंशी गदिराजू टेक्नोलॉजी की दुनिया का चमकता सितारा हैं। न्यूयॉर्क बेस्ड कंपनी सुपरऑर्डर के सह-संस्थापक और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर वंशी ने रेस्तरां चेन्स के लिए ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म बनाया है, जिसमें एआई-पावर्ड ऑटोमेटेड वेबसाइट बिल्डर भी शामिल है। कोलंबिया यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट वंशी को 2024 में फोर्ब्स 30 अंडर 30 (फूड एंड ड्रिंक) लिस्ट में जगह मिली थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।