एग्रोकेमिकल कंपनी के Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 5% चढ़ा शेयर, 300% डिविडेंड का भी ऐलान

Tarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • UPL ltd q4 results 2026: आज सोमवार को यूपीएल लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है
  • कंपनी के शेयरों में क्वार्टर रिजल्ट के बाद तेजी दर्ज की गई है
एग्रोकेमिकल कंपनी के Q4 रिजल्ट से गदगद निवेशक, 5% चढ़ा शेयर, 300% डिविडेंड का भी ऐलान

UPL ltd q4 results 2026: यूपीएल लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने मार्च क्वार्टर में अच्छा प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि आज सोमवार को बाजार में गिरावट के उलट यूपीएल लिमिटेड के शेयरों का भाव 5 प्रतिशत बढ़ गया। बता दें, यूपीएल लिमिटेड ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 300 प्रतिशत का डिविडेंड देने का फैसला किया है।

कितना हुआ है कंपनी को नेट प्रॉफिट (UPL ltd net profit)

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में यूपीएल लिमिटेड ने बताया है कि जनवरी से मार्च के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 1061 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी मार्च तिमाही में कंपनी को 896 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर यूपीएल लिमिटेड के नेट प्रॉफिट में 168 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 396 करोड़ रुपये रहा था।

यूपीएल लिमिटेड का कुल रेवन्यू? (UPL ltd revenue)

कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 18335 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 17.70 प्रतिशत बढ़ा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की मार्च तिमाही के दौरान यह 15573 करोड़ रुपये रहा था।

कितना डिविडेंड दे रही है कंपनी (UPL Dividend stock)

यूपीएल लिमिटेड ने बताया है कि 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 6 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी हर एक शेयर पर 300 प्रतिशत का फायदा होगा।

आज कंपनी के शेयरों में उछाल (UPL Share performance)

बीएसई में यह स्टॉक 645.65 रुपये के लेवल पर खुला था। कंपनी के शेयर दिन में 5 प्रतिशत की तेजी के बाद 682.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बीते एक महीने में इस कंपनी के शेयरों कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बाद भी 6 महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 10.87 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल में यह स्टॉक 0.75 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, यह सेंसेक्स इंडेक्स की गिरावट की तुलना में कम है।

दो साल में यूपीएल लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 39 प्रतिशत तेजी देखने को मिली है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 76 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,