अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 कंपनियां, लिस्ट में कई बड़े नाम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह IPO की जोरदार हलचल देखने को मिलेगी
  • 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच 11 कंपनियां IPO के जरिए कुल ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं
  • आइए जानते हैं कि IPO का प्राइस बैंड क्या है, कितनी रकम जुटाई जाएगी और किस तारीख को कौन सा इश्यू खुलेगा?

IPO market
7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच 11 कंपनियां IPO के जरिए कुल ₹7,055 करोड़ जुटाने की तैयारी।

भारत का IPO बाजार अगले सप्ताह जबरदस्त हलचल देखने के लिए तैयार है। 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 के बीच 11 कंपनियां कुल करीब ₹7,055 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आ रही हैं। इनमें रेंटोमोजो, करमतारा इंजीनियरिंग, कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रसोल केमिकल्स और वीगालैंड डेवलपर्स जैसे नाम शामिल हैं। ज्यादातर IPO मंगलवार और बुधवार को खुलेंगे, जिससे निवेशकों के सामने एक साथ कई नए विकल्प होंगे। YES सिक्योरिटीज के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफिसर राजकुमार राठी के मुताबिक, यह तेजी दिखाती है कि निवेशक शुरुआती चरण में तेजी से बढ़ने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी लेने को लेकर उत्साहित हैं। इन सभी कंपनियों का संभावित लिस्टिंग के समय मार्केट कैप 1 अरब डॉलर से कम रहने का अनुमान है।

कुल ₹7,055 करोड़ की रकम में करीब ₹2,722 करोड़ यानी 39% फ्रेश इश्यू के जरिए कंपनियों को मिलेगा, जबकि ₹4,333 करोड़ यानी 61% हिस्सा OFS (Offer for Sale) के जरिए मौजूदा शेयरधारकों को जाएगा। फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कंपनियां कारोबार बढ़ाने, नई परियोजनाओं और पूंजीगत खर्च, कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल और अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेंगी। सितंबर की शुरुआत भी IPO के लिहाज से काफी व्यस्त रही है। रेज ऑफ बिलीव (Rays of Belief) और दीपा ज्वेलर्स (Deepa Jewellers) ने 1 सितंबर को अपने इश्यू लॉन्च किए थे। इस नई लहर के साथ 2026 में IPO लाने वाली कंपनियों की संख्या करीब 75 तक पहुंचने की उम्मीद है, जिसमें अकेले अगस्त में 23 IPO शामिल रहे।

आने वाले IPO में प्रणव कंस्ट्रक्शन (Pranav Constructions) सबसे पहले 7 सितंबर को खुलेगा और 9 सितंबर को बंद होगा। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹118-124 प्रति शेयर रखा है और इससे करीब ₹351 करोड़ जुटाने की योजना है। इसके बाद 8 सितंबर को कनोहर इलेक्ट्रिकल्स, प्रासोल केमिकल्स और ग्लास वॉल सिस्टम्स (India) के IPO खुलेंगे। कनोहर इलेक्ट्रिकल्स (Kanohar Electricals) का इश्यू करीब ₹1,056 करोड़ का है और इसका प्राइस बैंड ₹601-632 है। प्रासोल केमिकल्स (Prasol Chemicals) ₹643-676 के प्राइस बैंड के साथ ₹500 करोड़ जुटाएगी, जबकि ग्लॉस वॉल सिस्टम्स (Glass Wall Systems) ₹172-182 प्रति शेयर के भाव पर करीब ₹428 करोड़ का IPO लाएगी।

9 सितंबर निवेशकों के लिए सबसे व्यस्त दिन रहेगा। इस दिन रेंटोमोजो, मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस, आर्सील, एलसीसी प्रोजेक्ट्स, करमतारा इंजीनियरिंग और स्टीमहाउस इंडिया के IPO खुलेंगे। रेंटोमोजो (Rentomojo) का ₹1,256 करोड़ का IPO खास आकर्षण का केंद्र है। इसका प्राइस बैंड ₹384-404 है, जिसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और करीब ₹1,106 करोड़ का OFS शामिल है। वहीं करमतारा इंजीनियरिंग (Karamtara Engineering) ₹241-254 के प्राइस बैंड पर ₹875 करोड़ जुटाएगी।

मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस का इश्यू ₹805 करोड़, आर्सिल का ₹733 करोड़ और LCC Projects का ₹427 करोड़ का है। आर्सिल का पूरा IPO OFS है, इसलिए इससे मिलने वाली रकम कंपनी के पास नहीं जाएगी। स्टीमहाउस इंडिया ₹414 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। अंत में वीगालैंड डेवलपर्स का ₹210 करोड़ का IPO 10 सितंबर को खुलेगा और 15 सितंबर को बंद होगा। इसके पूरे इश्यू में फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। ऐसे में अगले सप्ताह निवेशकों के पास एक साथ कई IPO में पैसा लगाने का मौका होगा, लेकिन हर इश्यू में निवेश करने से पहले कंपनी का कारोबार, वैल्यूएशन, कर्ज, मुनाफा, ग्रे मार्केट प्रीमियम और IPO से मिलने वाली रकम के इस्तेमाल की जांच करना जरूरी होगा।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़अगले हफ्ते IPO की बाढ़! ₹7,055 करोड़ जुटाने आ रहीं ये 11 बड़ी कंपनियां