FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा 8.30% तक रिटर्न, इन 2 बैंकों ने बढ़ाया ब्याज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • FD निवेशकों के लिए अच्छी खबर है
  • यूनिटी (Unity Small Finance Bank) और AU बैंक (AU Small Finance Bank) ने चुनिंदा अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है
  • नई दरों के बाद सुरक्षित निवेश पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए FD फिर से आकर्षक विकल्प बन गई है
  • आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं
FD निवेशकों के लिए खुशखबरी! अब मिलेगा 8.30% तक रिटर्न, इन 2 बैंकों ने बढ़ाया ब्याज

भारत में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को हमेशा से सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प माना जाता है। खासकर ऐसे समय में जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव बना रहता है, तब कई निवेशक अपने पैसे को सुरक्षित रखते हुए बेहतर रिटर्न कमाने के लिए FD का सहारा लेते हैं। अब FD निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। देश के दो प्रमुख स्मॉल फाइनेंस बैंक यूनिटी स्मॉल फाइेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने चुनिंदा अवधि की FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। इससे निवेशकों को पहले के मुकाबले ज्यादा कमाई का मौका मिलेगा।

सबसे पहले बात करेंमकी, तो बैंक ने 11 जून 2026 से अपनी लोकप्रिय 501 दिन की FD योजना पर ब्याज दर बढ़ा दी है। अब सामान्य ग्राहकों को इस अवधि की FD पर 7.80% सालाना ब्याज मिलेगा, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% सालाना ब्याज का लाभ दिया जाएगा। मौजूदा समय में यह दर कई बड़े सरकारी और निजी बैंकों की तुलना में काफी आकर्षक मानी जा रही है। यही कारण है कि बेहतर रिटर्न की तलाश कर रहे निवेशकों के बीच यह FD स्कीम तेजी से लोकप्रिय हो सकती है।

केवल FD ही नहीं, यूनिटी बैंक (Unity Bank) अपने बचत खाते पर भी आकर्षक ब्याज दे रहा है। बैंक के अनुसार 10 लाख रुपये से अधिक की जमा राशि पर 7% सालाना और 1 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक की राशि पर 6% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में जो लोग अपने पैसे को सेविंग अकाउंट में रखना चाहते हैं, उनके लिए भी यह बैंक बेहतर विकल्प बन सकता है।

यूनिटी बैंक में FD की आकर्षक ब्याज दर

अवधि (Tenure)सामान्य नागरिक FD ब्याज दरवरिष्ठ नागरिक FD ब्याज दर
7 - 14 दिन4.00%4.00%
15 - 45 दिन4.00%4.00%
46 - 60 दिन4.75%5.25%
61 - 90 दिन5.00%5.50%
91 - 184 दिन5.00%5.50%
185 दिन - 6 माह5.50%6.00%
6 माह से अधिक - 201 दिन6.25%6.75%
202 दिन - 364 दिन6.25%6.75%
12 माह7.50%8.00%
12 माह + 1 दिन6.50%7.00%
12 माह + 1 दिन - 500 दिन6.50%7.00%
501 दिन7.80%8.30%
502 दिन - 18 माह6.75%7.25%
18 माह से अधिक - 700 दिन6.75%7.25%
701 दिन6.75%7.25%
702 दिन - 928 दिन6.75%7.25%
929 दिन - 34 माह6.75%7.25%
34 माह - 36 माह6.75%7.25%
36 माह - 60 माह6.75%7.25%
60 माह - 120 माह6.00%6.50%

वहीं दूसरी ओर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) ने भी अपने ग्राहकों को राहत देते हुए FD ब्याज दरों में संशोधन किया है। बैंक ने 30 महीने की FD पर ब्याज दर को 7.25% से बढ़ाकर 7.40% कर दिया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर और भी आकर्षक है। उन्हें इसी अवधि की FD पर 7.90% सालाना ब्याज मिलेगा, जो पहले 7.75% था। नई दरें 10 जून 2026 से लागू हो चुकी हैं।

अगर AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की अन्य FD योजनाओं पर नजर डालें, तो बैंक 30 महीने 1 दिन से 36 महीने तक की अवधि पर सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान कर रहा है। इससे उन निवेशकों को फायदा होगा, जो मध्यम अवधि के लिए सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और साथ ही बेहतर रिटर्न भी पाना चाहते हैं।

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD की ब्याज दर

अवधि (Tenure)ब्याज दर (प्रति वर्ष)
7 दिन से 1 माह 15 दिन3.50%
1 माह 16 दिन से 3 माह4.75%
3 माह 1 दिन से 6 माह5.25%
6 माह 1 दिन से 12 माह6.35%
12 माह 1 दिन से 15 माह7.10%
15 माह 1 दिन से 18 माह7.00%
18 माह 1 दिन से 24 माह7.00%
24 माह 1 दिन से 30 माह7.10%
30 माह 1 दिन से 36 माह7.40%
36 माह 1 दिन से 45 माह7.00%
45 माह 1 दिन से 60 माह से कम6.75%
60 माह से 120 माह6.75%

विशेषज्ञों का मानना है कि हाल के महीनों में कई बैंक जमा राशि आकर्षित करने के लिए FD दरों में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में निवेशकों को किसी भी बैंक में पैसा लगाने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करनी चाहिए। खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई बैंक अतिरिक्त ब्याज का लाभ देते हैं, जिससे उनकी कुल कमाई और बढ़ जाती है।

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा बढ़ाई गई नई FD दरें उन लोगों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती हैं, जो बिना ज्यादा जोखिम उठाए अपने निवेश पर बेहतर रिटर्न चाहते हैं। अगर आप भी निकट भविष्य में FD कराने की योजना बना रहे हैं, तो इन दोनों बैंकों की नई ब्याज दरों पर जरूर नजर डालें।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,