Budget: 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कंफर्म

Jan 12, 2026 03:15 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Union Budget 2026 Date: देश के संसदीय इतिहास में पहली बार हो रहा है कि बजट (Budget 2026) रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को इसकी जानकारी दी।

Budget: 1 फरवरी 2026 को पेश किया जाएगा बजट, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया कंफर्म

Union Budget 2026 Date: देश के संसदीय इतिहास में पहली बार हो रहा है कि बजट (Budget 2026) रविवार को पेश किया जाएगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज सोमवार को इसकी जानकारी दी। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ओम बिरला ने कहा कि बजट 2026, रविवार 1 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। बता दें, यह आठवीं बार होगा जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारत सरकार का बजट पेश करेंगी।

28 जनवरी से 2 अप्रैल तक चलेगा बजट सत्र

केंद्रीय संसदीय मंत्री किरण रिजीजू ने बीते हफ्ते बजट सत्र 2026 की तारीखों का ऐलान किया था। केंद्रीय वित्त मंत्री बताया था कि यह सेशन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। बजट सत्र 28 जनवरी से 2 अप्रैल के बीच संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार के इस एजेंडा पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भी अपने मंजूरी दे दी है।

मंजूर हुए शेड्यूल के अनुसार 28 जनवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक बजट सत्र का पहला चरण संचालित किया जाएगा। वहीं, 9 मार्च 2026 से 2 अप्रैल 2026 तक दूसरा चरण आयोजित किया जाएगा। बता दें, सबसे पहले राष्ट्रपति की तरफ से संयुक्त सत्र को संबोधित किया जाएगा।

आम-आदमी को फिर मिलेगी टैक्स में राहत?

पिछली बार आम-आदमी को सरकार ने बड़ी राहत दी थी। तब सरकार की तरफ से 12 लाख रुपये तक की आय को टैक्स मुक्त कर दिया गया था। इसके साथ ही 75000 रुपये का स्टैंडर्ड डिडक्शन मिला था। हालांकि, यह छूट न्यू टैक्स रिजीम के तहत मिला है। अब देखना है कि इस बार बजट के पिटारे से क्या कुछ निकलता है। क्या मीडिल क्लास कोई और तोहफा मोदी सरकार देगी? यह एक बड़ा सवाल है। जिसका जवाब अब 1 फरवरी को ही मिलेगा।

सरकार की तरफ से पिछले जीएसटी स्लैब में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला था।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,