Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Union bank of india q3 result lender share jump 8 percent on better asset quality detail here
पस्त बाजार में इस शेयर ने लगाई 8% की छलांग, पॉजिटिव संकेत के बाद खरीदने की होड़

पस्त बाजार में इस शेयर ने लगाई 8% की छलांग, पॉजिटिव संकेत के बाद खरीदने की होड़

संक्षेप:

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 14 जनवरी को 8% तक बढ़ गए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) सितंबर के 3.29% से सुधरकर 3.06% हो गए।

Jan 14, 2026 02:54 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Union bank of india result: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को एक बार फिर से भारतीय शेयर बाजार बिकवाली मोड में नजर आए। इस माहौल के बीच भी कुछ शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। ऐसा ही एक शेयर सरकारी- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड का है। दिसंबर तिमाही के नतीजों में पॉजिटिव संकेत के बाद शेयर डिमांड में आ गए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर बुधवार, 14 जनवरी को 8% तक बढ़ गए। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों में बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार दिखा है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (NPA) सितंबर के 3.29% से सुधरकर 3.06% हो गए, जबकि नेट NPA पिछली तिमाही के 0.55% से सुधरकर 0.51% हो गए। बैंक का ग्रॉस NPA दिसंबर तिमाही के आखिर में ₹32085 करोड़ से सुधरकर ₹31121 करोड़ हो गया जबकि इसका नेट NPA पिछली तिमाही के ₹5209 करोड़ से घटकर ₹5102 करोड़ हो गया। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 9% बढ़कर ₹5,017 करोड़ हो गया। वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹4604 करोड़ था। इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) या मुख्य आय लगभग स्थिर रही, जो साल-दर-साल 1% बढ़कर ₹9328 करोड़ हो गई।

शेयर का परफॉर्मेंस

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर नतीजों के बाद 8% बढ़कर ₹180 पर पहुंच गए। यह शेयर क 52 हफ्ते का हाई भी है। एक साल पहले इसी तारीख यानी 14 जनवरी को शेयर 101.95 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। पिछले एक साल में यह शेयर 70% बढ़ा है।

एंजल वन के इक्विटी टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट राजेश भोसले ने कहा कि आज के सेशन में स्टॉक की कीमतों में 8% की मजबूत तेजी देखी गई है। भोसले ने बताया कि वीकली चार्ट पर स्टॉक में कुल मिलाकर एक मजबूत इनवर्टेड हेड एंड शोल्डर ब्रेकआउट दिख रहा है। इस पैटर्न के आधार पर तेजी जारी रहने की संभावना है। शेयर की कीमतें 190 - 200 रुपये तक जा सकती हैं जबकि 160 रुपये तत्काल सपोर्ट है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।