
4 बोनस शेयर बांटने जा रही कंपनी, इसी हफ्ते रिकॉर्ड डेट, रॉकेट सा उड़े कंपनी के शेयर
NBFC कंपनी यूनिफिन्ज कैपिटल के शेयर सोमवार को 19% से ज्यादा चढ़कर 645 रुपये पर पहुंच गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांट रही है। यानी, कंपनी 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी।
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। यूनिफिन्ज कैपिटल के शेयर सोमवार को BSE में 19 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 645 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। मल्टीबैगर कंपनी निवेशकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर बांटेगी। यानी, कंपनी हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर देगी। पिछले दो साल में यूनिफिन्ज कैपिटल के शेयरों में 1000 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।
इसी हफ्ते है बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट
नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया (Unifinz Capital) ने बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट शुक्रवार 19 दिसंबर 2025 फिक्स की है। यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया अपने शेयरधारकों को पहली बार बोनस शेयर का तोहफा देने जा रही है। कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 24.93 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 75.07 पर्सेंट है। यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया का मार्केट कैप सोमवार 15 दिसंबर को 571 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पिछले एक हफ्ते में यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयरों में 29 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।
दो साल में 1046% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया (Unifinz Capital) के शेयर पिछले दो साल में 1046 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयर 15 दिसंबर 2023 को 56.25 रुपये पर थे। नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के शेयर 15 दिसंबर 2025 को 645 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले तीन साल में यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयरों में 1094 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। एक साल में कंपनी के शेयर 50 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। NBFC कंपनी यूनिफिन्ज कैपिटल के शेयरों में पिछले 6 महीने में सिर्फ 8 पर्सेंट के करीब तेजी देखने को मिली है। यूनिफिन्ज कैपिटल इंडिया के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 674.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 402.80 रुपये है।





