Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Unifinz Capital India Ltd announced record date for bonus share
पहली बार कंपनी दे रही बोनस शेयर, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 20 दिसंबर से पहले

पहली बार कंपनी दे रही बोनस शेयर, मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री, रिकॉर्ड डेट 20 दिसंबर से पहले

संक्षेप:

Bonus share: यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड (Unifinz Capital India Ltd) ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया जाएगा। अब इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि 20 दिसंबर से पहले ही है।

Dec 13, 2025 06:14 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Bonus share: यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड ने निवेशकों को बोनस शेयर देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया जाएगा। अब इसके लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है। जोकि 20 दिसंबर से पहले ही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मिलेंगे 1 पर 4 शेयर फ्री

यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड ने एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू एक शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 19 दिसंबर 2025, दिन शुक्रवार को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी जिनके पास कंपनी के शेयर इस दिन रहेंगे उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा।

ये भी पढ़ें:पेनी स्टॉक ने 5 साल में निवेशकों को बना दिया करोड़पति

कंपनी ने एक बार ही बोनस शेयर दिया है। बीएसई के डाटा के अनुसार इसी साल अप्रैल में 4 तारीख को कंपनी एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयर बाजार में पिछला एक साल कैसा रहा है?

शुक्रवार को यूनिफिंज कैपिटल इंडिया लिमिटेड के शेयर बीएसई में 5.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 539.85 रुपये के लेवल पर था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अबतक शेयरों का भाव 26 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक करीब 31 प्रतिशत का लाभ मिला है।

ये भी पढ़ें:एक दिन में 73% भरा IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹255 का फायदा

कंपनी का 52 वीक हाई 674.70 रुपये है। और 52 वीक लो लेवल 402.80 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 477 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में यूनिफिंज कैपिटिल इंडिया लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 743 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, तीन साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 1059 प्रतिशत का फायदा हुआ है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 37 प्रतिशत की तेजी आई है।

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।