21 साल पुरानी कंपनी ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, 400 करोड़ रुपये के हैं फ्रेश शेयर

Sep 06, 2025 02:42 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। बता दें कि यह कंपनी साल 2004 में वजूद में आई थी। इस लिहाज से कंपनी को वजूद में आए 21 साल हो गए।

21 साल पुरानी कंपनी ने IPO के लिए बढ़ाए कदम, 400 करोड़ रुपये के हैं फ्रेश शेयर

UKB Electronics IPO: भारत की लीडिंग इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विस (ईएमएस) प्रोवाइडर यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) दाखिल किया है। यह कंपनी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से 800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। बता दें कि यह कंपनी साल 2004 में वजूद में आई थी। इस लिहाज से कंपनी को वजूद में आए 21 साल हो गए।

क्या है आईपीओ डिटेल?

आईपीओ के प्रस्तावित इश्यू में 400 करोड़ रुपये मूल्य के नए इक्विटी शेयर जारी करना और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 400 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। कंपनी ने आईपीओ का एक हिस्सा पात्र कर्मचारियों के लिए भी आरक्षित रखा है और कर्मचारी आरक्षण कोटे के तहत उन्हें ऑफर प्राइस पर छूट भी दे सकती है।

कहां खर्च होंगे पैसे?

यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स नए इश्यू से प्राप्त नेट इनकम का उपयोग मुख्य रूप से कुछ बकाया उधारों के री-पेमेंट, अपनी मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज के लिए प्लांट, मशीनरी की खरीद और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी। इस रकम का उपयोग कंपनी की ऑपरेशनल स्किल को मजबूत करने और भविष्य की विकास योजनाओं को समर्थन देने के उद्देश्य से किया गया है। बता दें कि इस कंपनी के शेयरों को BSE और NSE पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स और IIFL कैपिटल सर्विसेज इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLM) के रूप में काम कर रहे हैं।

कंपनी के बारे में

ईएमएस कंपनी के रूप में स्थापित यूकेबी इलेक्ट्रॉनिक्स भारत में उन कुछ घरेलू कंपनियों में से एक है, जिनके पास उत्पाद डिजाइन और प्रोटोटाइपिंग से लेकर इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल कंस्ट्रक्शन की क्षमताएं हैं। कंपनी 170 वैश्विक उत्पाद प्रमाणपत्रों के साथ, कंपनी वर्तमान में 17 देशों को निर्यात करती है। कंपनी के 11 मैन्युफैक्चरिंग फैसलिटीज हैं। ये फैसलिटीज महाराष्ट्र में पुणे और अहमदनगर, उत्तर प्रदेश में नोएडा, राजस्थान में घिलोथ, गोवा, आंध्र प्रदेश में श्री सिटी और तमिलनाडु में चेन्नई में स्थित हैं।

कंपनी का एक मजबूत कस्टमर बेस है, जिसमें कई फॉर्च्यून 500 कंपनियां और जाने-माने मूल उपकरण निर्माता (ओईएम) शामिल हैं। इसके ग्राहकों में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, पैनासोनिक अप्लायंसेज इंडिया, कैरियर मीडिया इंडिया और हायर अप्लायंसेज इंडिया जैसे उद्योग जगत के अग्रणी नाम शामिल हैं।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,