₹44,000 करोड़ के वर्क ऑर्डर की आहट से दहाड़ने लगे ये 2 डिफेंस स्टॉक, करीब 5% चढ़ा शेयर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • मंगलवार को डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक (Mazagon Dock) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़े वर्क ऑर्डर की आहट मिलने के बाद देखने को मिली है
₹44,000 करोड़ के वर्क ऑर्डर की आहट से दहाड़ने लगे ये 2 डिफेंस स्टॉक

Defence Stocks: आज एक तरफ शेयर बाजार में भारी बिकावली देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ दो डिफेंस स्टॉक मजूबत प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक (Mazagon Dock) और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत तक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक बड़े वर्क ऑर्डर की आहट मिलने के बाद देखने को मिली है। बता दें, टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार नेवी की तरफ से 44,000 करोड़ रुपये का काम इन कंपनियों को मिल सकता है।

रिपोर्ट के अनुसार डिफेंस मिनिस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इंडियन नेवी के लिए 12 माइन काउटंरमिजर्स वेसल्स (MCMVs) का ऑर्डर दिया जा सकता है। इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 44,000 करोड़ रुपये है। बता दें, यह पानी के अंदर मौजूदा माइंस को खत्म करने में मदद करेगा। इसके आने से भारत की नेवी और मजबूत होगी।

शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 3553.25 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन कुछ ही देर के बाद यह डिफेंस स्टॉक बीएसई में 3.68 प्रतिशत की उछाल के बाद 3683.60 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बीएसई में कंपनी के शेयर 11 बजे के करीब 3618.05 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। यह डिफेंस स्टॉक 3 महीने में 71 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है।

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों की बात करें यह मंगलवार को 2730.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 4.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 2859.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। 10.58 पर यह डिफेंस स्टॉक 2801.70 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। महज 3 महीने के अंदर ही इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में 114 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।