2 कंपनियों के आ रहे हैं IPO, सेबी की मिली मंजूरी, लिस्ट में फार्मा कंपनी भी
IPO News: दो और कंपनियों का आईपीओ दस्तक देने जा रहा है। Sai Parenteral Limited और Hella Infra Market ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था। सेबी की तरफ से इन दोनों कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।

IPO News: दो और कंपनियों का आईपीओ दस्तक देने जा रहा है। Sai Parenteral Limited और Hella Infra Market ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था। सेबी की तरफ से इन दोनों कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी मिल गई है।
प्रमोटर्स भी बेचेंगे शेयर
तेलंगाना की कंपनी Sai Parenteral Limited ने 30 सितंबर 2025 को आईपीओ के लिए आवेदन किया था। ड्राफ्ट के अनुसार इस आईपीओ में 285 करोड़ रुपये का फ्रेश शेयर और 3500000 शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे। विकास इंडिया ईआईएफ-I, तिलोकचंद पूनमचंद ओस्टवाल, देवेंद्र चावला, भंवर लाल चंडक, श्रीलेखा, पद्मा, विजय गोंडी, आइडिया एंड जर्नी प्राइवेट लिमिटेड सहित कई मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी को आईपीओ के जरिए कम करेंगे।
Hella Infra Market ने सेबी के पास कॉन्फिडेंशियल रुट के जरिए सेबी के पास आवदेन किया गया है। जिसकी वजह से पब्लिक में डीटेल्स सामने नहीं आए हैं।
Sai Parenteral Limited का क्या है प्लान
कंपनी आईपीओ से जुटाए पैसे में से 100 करोड़ रुपये का उपयोग अपने क्षमता के विस्तार और मैन्युफैक्चरिंग सेंटर को विकसित करने के लिए करेगी। 18 करोड़ रुपये का उपयोग रिसर्च एंड डेवलपमेंट, 20 करोड़ रुपये मौजूदा बकाया और 33.30 करोड़ रुपेय का प्रयोग वर्किंग कैपिटल के किया जाएगा। 36 करोड़ रुपये कंपनी अपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी।
क्या करती है कंपनी
Sai Parenteral Limited एक फार्मा कंपनी है। कंपनी रिसर्च, डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करती है। कंपनी ब्रांडेंड जेनेरिग फॉरम्यूलेशंस, कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन प्रोडक्ट और सर्विसेज घरेलू और इंटरनेशनल मार्केट में देती है।
कंपनी के प्रोडक्ट में एटीबायोटिक, एंटीडायबेटिक, सप्लीमेंट्स, विटामिन, मिनिरल्स और सप्लीमेंट्स के लिए टैबलेट, कैपसूल आदि का उत्पादन करती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


