IPO News: आज से ओपन हो गया है यह आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा फायदा, कितना है प्राइस बैंड?
मुख्य बातें
- Turtlemint Fintech Solutions IPO आज शुक्रवार को ओपन हो गया है
- एंकर निवेशकों से कंपनी ने 397 करोड़ रुपये जुटाए हैं

IPO News: Turtlemint Fintech Solutions IPO आज यानी 19 जून 2026 को खुल रहा है। कंपनी का आईपीओ रिटेल निवेशकों के लिए 23 जून 2026 तक खुला रहेगा। इस आईपीओ का साइज 882.67 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, ग्रे मार्केट में कंपनी को लेकर उत्साह बना हुआ है।
कंपनी के आईपीओ में 4.35 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर हैं। वहीं, 1.46 करोड़ शेयर ऑफर फार सेल के जरिए जारी किए जाएंगे। मौजूदा निवेशक आईपीओ से 221.95 करोड़ रुपये जुटाने जा रहे हैं। बता दें, शेयरों का अलॉटमेंट 24 जून 2026 को होगा। बीएसई और एनएसई में कंपनी की लिस्टिंग 29 जून 2026 को प्रस्तावित है।
क्या है प्राइस बैंड? (Turtlemint Fintech Solutions IPO Price band)
Turtlemint Fintech Solutions IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 144 रुपये से 152 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 98 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14896 रुपये का इनवेस्टमेंट करना पड़ रहा है। बता दें, आईपीओ के लिए कंपनी ने आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। वहीं, केफिन टेक्नोलॉजी को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाए 397 करोड़ रुपये
रिटेल इनवेस्टर्स से पहले यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 397 करोड़ रुपये जुटाए हैं। एंकर निवेशकों को कंपनी ने 2.61 करोड़ शेयर जारी किए हैं। एंकर निवेशकों को जारी शेयरों में 42 प्रतिशत सिर्फ 7 म्यूचुअल फंड्स को दिया गया है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, मिराई एसेट म्यूचुअल फंड, बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड, आईटआई म्यूचुअल फंड आदि ने बतौर एंकर निवेशक आईपीओ पर दांव लगाया है।
कितना चल रहा है जीएमपी? (Turtlemint Fintech Solutions IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 2.25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 6 रुपये रहा है। बीते कुछ दिनों में आईपीओ की स्थिति ग्रे मार्केट में खराब ही हुई है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
क्लाउड और सर्वर से जुड़े खर्चों के लिए कंपनी 25.64 करोड़ रुपये का प्रयोग करेगी। सैलरी और टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए 193.04 करोड़ रुपये रहा है। मार्केटिंग के लिए कंपनी 39.07 करोड़ रुपये खर्च करेगी। बता दें, इसके अलावा अपनी सब्सिडियरी और वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों के लिए 128.64 करोड़ रुपये का प्रयोग किया जाएगा।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)


