Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Trump may impose fresh rice tariffs KRBL LT Foods shares fall up to 6 percent today
ट्रंप ने भारत पर एक और टैरिफ लगाने के दे दिए संकेत, इन शेयरों में मचा हड़कंप, क्रैश हुए भाव

ट्रंप ने भारत पर एक और टैरिफ लगाने के दे दिए संकेत, इन शेयरों में मचा हड़कंप, क्रैश हुए भाव

संक्षेप:

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप के बयान उसी समय आए हैं जब 10–11 दिसंबर को अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि के डिप्टी एंबेसडर रिक स्विट्जर भारत आने वाले हैं, जहां इसी टैरिफ मुद्दे पर औपचारिक बातचीत होगी।

Dec 09, 2025 09:44 am ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को संकेत दिया कि अमेरिका भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर जैसे कृषि उत्पादों पर नए टैरिफ लगा सकता है। व्हाइट हाउस में मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि कई किसान उनसे शिकायत कर रहे हैं कि सस्ते विदेशी आयात की वजह से उनके उत्पाद अमेरिकी बाजार में टिक नहीं पा रहे। खासतौर पर भारतीय, वियतनामी और थाई चावल पर ‘डंपिंग’ का आरोप लगाया जा रहा है। ट्रंप ने कहा, 'उन्हें डंपिंग नहीं करनी चाहिए… हम इसका ध्यान रखेंगे।' हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वे कौन-से कदम उठाने वाले हैं। ट्रंप के टैरिफ संकेत के बाद आज मंगलवार को शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स 600 अंकों तक टूट गया है। इधर, भारतीय चावल कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इन शेयरों में गिरावट

ट्रंप के इन बयानों का सीधा असर भारतीय चावल कंपनियों के शेयरों पर दिखा। मंगलवार सुबह ट्रेडिंग में KRBL और LT Foods के शेयर 6% तक गिर गए। KRBL ने अपनी हालिया अर्निंग्स कॉल में कहा था कि अमेरिकी बाजार में भारतीय चावल पर अभी 50% ड्यूटी लगती है और भारत-अमेरिका के बीच चल रही बातचीत से नई व्यवस्था की उम्मीद है। कंपनी ने यह भी साफ कहा कि उनका अमेरिकी बाज़ार में सीधा एक्सपोज़र बहुत कम है, इसलिए इस तरह के संभावित नए टैरिफ का उनके बिज़नेस पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

इसके उलट LT Foods का अमेरिकी बाजार में बड़ा दांव लगा हुआ है। कंपनी के मुताबिक, उसकी कुल आमदनी का 46% हिस्सा नॉर्थ अमेरिका से आता है और इस बार वहाँ की ग्रोथ 47% रही है। उनका फ्लैगशिप ब्रांड अमेरिकी बाज़ार में बासमती राइस इम्पोर्ट कैटेगरी में 61% मार्केट शेयर रखता है, जबकि Golden Star ब्रांड जैस्मीन राइस में नंबर वन है। ऐसे में ट्रंप के “डंपिंग” वाले बयान और संभावित टैरिफ बढ़ोतरी से LT Foods के लिए चिंता बढ़ना स्वाभाविक है। यही वजह है कि कंपनी के शेयर 6% से ज्यादा टूट गए।

क्या है डिटेल

दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप के बयान उसी समय आए हैं जब 10–11 दिसंबर को अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि के डिप्टी एंबेसडर रिक स्विट्जर भारत आने वाले हैं, जहां इसी टैरिफ मुद्दे पर औपचारिक बातचीत होगी। फिलहाल भारतीय चावल पर 50% इम्पोर्ट ड्यूटी लगी है, और नई बातचीत से दोनों देशों के बीच समाधान की उम्मीद की जा रही है। ट्रंप ने कनाडा से आने वाले फर्टिलाइजर पर भी टैरिफ लगाने का संकेत दिया है, जिससे अमेरिकी किसानों में और चिंता बढ़ सकती है, क्योंकि अमेरिका में पोटाश की सबसे बड़ी सप्लाई कनाडा से होती है। कुल मिलाकर, ट्रंप की टिप्पणियों ने भारतीय चावल कंपनियों के साथ-साथ वैश्विक कृषि बाज़ार में भी हलचल मचा दी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak
वर्षा पाठक बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर करीब 2 साल से हिन्दुस्तान डिजिटल से जुड़ी हुई हैं। मूल रूप से मधुबनी (बिहार) की रहने वाली वर्षा लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें बिजनेस सेक्शन के अलग-अलग जॉनर की खबरों की समझ है। इसमें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी आदि शामिल हैं। करीब 7 साल से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय वर्षा ने यहां से पहले दैनिक भास्कर और नेटवर्क 18 में बतौर कंटेंट राइटर काम किया है। उन्हें रिपोर्टिंग का भी अनुभव है। करियर की छोटी अवधि में ही वर्षा के काम की ना सिर्फ सराहना हुई है बल्कि सम्मानित भी किया गया है। वर्षा ने जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री ली। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।